शिक्षा मित्र सोमवार से दिल्ली में जंतर-मंतर पर करेंग प्रदर्शन ; शिक्षक बनाए जाने के लिए टीईटी से छूट की मांग

              उत्तर प्रदेश के शिक्षा मित्र सोमवार से दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। वे शिक्षक बनाए जाने के लिए टीईटी से छूट की मांग नैशनल काउंसिल फॉर टीचर एजुकेशन (एनसीटीई) से करेंगे। इसके लिए भारी संख्या में शिक्षा मित्र रविवार से ही दिल्ली पहुंचने लगे।
                  शिक्षक बनने के बाद हाई कोर्ट से उनकी नियुक्ति रद हो जाने के बाद से ही शिक्षामित्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। हालांकि प्रदेश सरकार ने उनका पूरा साथ देते हुए एनसीटीई को चिट्ठी भी लिख दी है और एनसीटीई से मांग की है कि शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट दी जाए।
                    उधर शिक्षामित्र अपने पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार सोमवार से जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला ने बताया कि भारी संख्या में शिक्षा मित्र जंतर-मंतर पर जुटेंगे। वहां सात अक्टूबर तक प्रदर्शन किया जाएगा और केंद्र सरकार से मदद को कहा जाएगा।
   टीईटी पास बेरोजगारों का प्रदर्शन खत्म
                       वहीं टीईटी पास बेरोजगारों का दिल्ली में चल रहा तीन दिन का प्रदर्शन रविवार को खत्म हो गया। टीईटी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले इन प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और मानव संसाधन मंत्री को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि वे शिक्षक बनने की पूरी योग्यता रखते हैं। ऐसे में उन्हें पहले शिक्षक बनने का अधिकार है।
                       वे बेरोजगार घूम रहे हैं और योग्यता न रखने वाले शिक्षा मित्रों को शिक्षक बनाया जा रहा है। उन्होंने मांग की शिक्षा मित्रों से पहले टीईटी पास बेरोजगारों को शिक्षक बनाया जाए।


Kewards ; teachers,TET,shikshamitra,samayojan,btc

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती देने का मामला : सरकार ने आयोग से अनुमति मांगी 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 सफेदा मामला : हाईकोर्ट ने ओएमआर शीट में व्हाइटनर प्रयोग करने वालों की सूची मांगी

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती : अपने ही साथियों से जूनियर हो गए एलटी ग्रेड शिक्षक, विवादों के चलते देरी से हो पाई नियुक्ति

110 सब-असिस्टेंट इंजीनियर, स्टाफ नर्स एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए भर्तियाँ, करें आवेदन 7 अप्रैल 2020 तक

सैनिक स्कूल में टीजीटी और नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्तियाँ, 29 जून 2019 तक करें आवेदन

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन