जल्द भरे जाएंगे प्रशिक्षु शिक्षकों के 12 हजार पद : 70 फीसदी अंक वाले पात्र होंग

                प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त करीब 12,301 पदों पर भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। इन पदों के लिए यदि नियुक्ति पद जारी कर दिए गए हैं, तो पात्रों को जल्द जॉइनिंग करा दिया जाएगा।
                राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने बेसिक शिक्षा अधिकारियों से जिलेवार भरे और खाली पदों का ब्यौरा मांगा है। इसके बाद भी समय से सूचना न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
                सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्राइमरी स्कूलों में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। सुप्रीम कोर्ट ने टीईटी अंक पर ही भर्ती करने का आदेश दिया। इसमें सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 105 और आरक्षित वर्ग को 97 अंक पर पात्र माना गया।
               आरक्षित वर्ग के लिए बाद में 90 अंक कर दिया गया। इसके आधार पर अब तक करीब 60,524 शिक्षकों की भर्ती हो चुकी है। बेसिक शिक्षा निदेशालय से मिली सूचना के मुताबिक इसके अलावा अभी 12,301 पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
               सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि प्रशिक्षु शिक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। इसके लिए 70 फीसदी अंक वाले पात्र होंगे।
                सुप्रीम कोर्ट का आदेश भले ही राज्य सरकार को अभी नहीं मिला है, लेकिन उनसे रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया में जुट गई है। एससीईआरटी खाली पदों का ब्यौरा जुटाने में लग गया है। इसके आधार पर ही आगे की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।



Keywords ; teachers,tet,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक