15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती ; नियुक्ति पत्र दिए जाने पर कोई भी निर्णय 30 नवम्बर को हाईकोर्ट में

                बेसिक शिक्षा परिषद के प्राइमरी स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती का नियुक्ति पत्र नवम्बर में बंटना मुश्किल है। नियुक्ति पत्र दिए जाने पर कोई भी निर्णय 30 नवम्बर को हाईकोर्ट में प्रस्तावित एक अवमानना मामले की सुनवाई के बाद ही लिया जा सकेगा।
               दरअसल, बीटीसी अभ्यर्थियों के लिए दिसम्बर 2014 में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती शुरू हुई थी। इसमें अवसर दिए जाने के लिए बीएलएड (बैचलर ऑफ एलीमेंटरी एजुकेशन) डिग्रीधारियों ने याचिका की थी जिस पर हाईकोर्ट ने 26 फरवरी 2014 को उनके पक्ष में फैसला सुनाया। इसके खिलाफ प्रदेश सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की जो खारिज हो गई।
               हालांकि इसके बावजूद इन अभ्यर्थियों को अवसर दिए बगैर 26 अक्तूबर और 6 नवम्बर को सभी जिलों में दो राउंड की काउंसिलिंग करा ली गई।
               इस बीच बीएलएड अभ्यर्थियों ने सरकार के खिलाफ हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर कर दी। इस मामले की सुनवाई दो नवम्बर को हुई जिसके बाद 30 नवम्बर की तारीख तय है। जबकि दूसरी ओर काउंसिलिंग करा चुके अभ्यर्थी नियुक्ति पत्र दिए जाने के लिए आंदोलित है।



kewards ; teachers,btc,15thousand recruitment,high court,b.led

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले