15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अभी अधर में

             बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया अभी अधर में ही रहेगी। सुप्रीम कोर्ट से परिषद को मिले निर्देश पूरे होने के बाद ही नियुक्ति पत्र बांटे जाने की उम्मीद है।
            हालांकि प्रदेश भर के युवा रह-रहकर शिक्षा निदेशालय पहुंच रहे हैं और नियुक्ति पत्र देने की मांग कर रहे हैं।
            शीर्ष कोर्ट ने बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 72825 शिक्षकों की भर्ती के तहत नियुक्ति पाने से वंचित रहने वाले उन अभ्यर्थियों की जानकारी मांगी है, जिन्होंने उम्दा अंक हासिल किया है। इसके लिए परिषद ने विज्ञापन जारी किया और करीब 80 हजार आवेदन मिले हैं। उन्हें सूचीबद्ध करके रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
             इसी बीच परिषद के ही स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती की काउंसिलिंग आदि पूरी हो चुकी है, केवल नियुक्ति पत्र दिया जाना शेष है। उस पर कोर्ट का निर्देश बाधा बन रहा है।
             माना जा रहा है कि न्यायालय के आदेश पर अमल होने के बाद नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वैसे जल्द नियुक्ति पाने के लिए अभ्यर्थी निदेशालय की परिक्रमा करने में जुटे हैं।

Kewards ; teachers,btc,tet,15000recruitment

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी

नॉन टीचिंग श्रेणी के ग्रेड-1/2 के 116 पदों पर भर्तियाँ, 06 मार्च 2020 तक करें आवेदन

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती