72825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; 14 हजार पदों के लिए आये 75 हजार से ज्यादा प्रत्यावेदन

           72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती में 75 हजार आपत्तियां सामने आ चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने छह नवम्बर को विज्ञापन जारी कर ऐसे अभ्यर्थियों से 16 नवम्बर तक आपत्तियां मांगी थीं जिनका सामान्य वर्ग में 70 फीसदी व आरक्षित वर्ग में 60 प्रतिशत या अधिक अंक पाने के बावजूद चयन नहीं हुआ है।इसके दस दिन के अंदर 75 हजार से अधिक आपत्तियां बोर्ड को मिल चुकी हैं।
              प्रत्यावेदन की छंटाई के लिए सीमैट एलनगंज में 65 से अधिक शिक्षकों और अनुदेशकों की टीम लगाई गई है। रोचक बात यह है कि अधिकांश प्रत्यावेदन में अभ्यर्थियों ने अपना नाम, पता, टीईटी की मार्कशीट वगैरह भरकर भेज दी है।इनमें से 90 प्रतिशत ऐसे प्रत्यावेदन हैं जिनमें अंक 70 या 60 प्रतिशत से कम हैं।
              आपत्ति में इस बात का भी जिक्र नहीं कि कटऑफ से अधिक अंक होने के बावजूद उनका चयन क्यों नहीं किया गया। फिलहाल सभी प्रत्यावेदन की छंटाई के बाद कम्प्यूटर फर्म के जरिए लिस्ट तैयार की जा रही है।इनका निस्तारण नवम्बर तक किया जाना है।
             गौरतलब है कि दो नवम्बर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान कुछ अभ्यर्थियों के वकीलों ने कहा था कि कटऑफ से अधिक नंबर होने के बादवजूद चयन नहीं हो रहा। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने सचिव को कमेटी गठित कर समस्याओं के निस्तारण निस्तारण का आदेश दिया था।

Kewards ; teachers,TET,72825recruitment,btc

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक