72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; नियुक्ति से वंचित प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को जल्द ही मौलिक नियुक्ति

                 सहायक अध्यापकों की भर्ती में अब तक नियुक्ति से वंचित प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को जल्द ही मौलिक नियुक्ति का पत्र दिया जाएगा। कई जिलों में अभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का इंतजार है, हालांकि परिषद ने दीपावली से पहले नौ नवंबर तक ही इसे बांट देने का आदेश दिया था।
               प्रदेश में 72825 शिक्षकों की भर्ती में 43 हजार का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है और वे परीक्षा नियामक प्राधिकारी की परीक्षा भी पास कर चुके हैं।
               उनकी मौलिक नियुक्ति का काम अभी चल रहा है। जिन जिलों में अभ्यर्थियों की संख्या कम थी, वहां तो नियुक्ति पत्र का वितरण कर दिया गया लेकिन जहां अधिक संख्या थी, वहां हजारों अभी भी शेष रह गए हैं। सोमवार से उन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाने का क्रम शुरू हो जाएगा।
                प्रशिक्षु शिक्षकों के अनुसार बस्ती, सुलतानपुर, देवरिया, कानपुर देहात, बदायूं आदि जिलों में नियुक्ति पत्र वितरण का काम लगभग पूरा हो चला है। बहराइच, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, सीतापुर, मीरजापुर आदि में सोमवार से यह प्रक्रिया पुन: शुरू होगी।
                   इसमें बाधा इसलिए भी आई क्योंकि 15 हजार शिक्षकों की काउंसिलिंग भी तेजी से चल रही थी। नियुक्ति के बाद शिक्षक नियत वेतनमान पाने के हकदार हो जाएंगे। अब तक उन्हें मानदेय ही मिल रहा था।

Kewards ; teachers,tet,72825recruitment,sbtc

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी

नॉन टीचिंग श्रेणी के ग्रेड-1/2 के 116 पदों पर भर्तियाँ, 06 मार्च 2020 तक करें आवेदन

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती