15 हजार शिक्षकों की भर्ती ; 16448 रिक्त पदों को चालू भर्ती में शामिल करने की मांग

             बीटीसी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ उत्तर प्रदेश ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से प्राथमिक विद्यालयों के लिए चल रही 15 हजार शिक्षकों की भर्ती के पद बढ़ाने की मांग की है।
             संघ का कहना है कि बीटीसी 2011 के लिए घोषित प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में बीच में बीटीसी 2012, डीएड सहित कई अन्य प्रशिक्षण कोर्स वालों को शामिल किए जाने के बाद कम मेरिट वाले अभ्यर्थियों का चयन कठिन हो गया है।
                सर्व शिक्षा अभियान सप्लीमेंट्री प्लान के तहत स्वीकृत परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के 16448 रिक्त पदों को चालू भर्ती में शामिल करने की मांग की है।
                  बीटीसी अभ्यर्थियों का कहना है कि बिना पद सृजन के चालू भर्ती में मौका देने से अभ्यर्थियों की तुलना में रिक्त पदों की समस्या हो गई है। इसकी वजह से अभ्यर्थियों के शैक्षिक गुणांक कम होने पर उनके चयन की संभावना कम हो गई है।
                  सचिव को ज्ञापन देने वालों में अजीत मिश्र, जितेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक मिश्र सहित बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हैं।



Keyword ; shikshamitra,teachers,TET,salary,15000teachers recruitment,72825trainee teachers

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड