15 हजार शिक्षक भर्ती ; बीएलएड वाले अभ्यर्थियों से आवेदन लेने का सिलसिला शुरू, अंतिम तिथि 28 दिसंबर

                 15 हजार शिक्षक भर्ती में बीएलएड प्रशिक्षण पाने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन लेने का सिलसिला सोमवार से शुरू हो गया है।    
                बेसिक शिक्षा परिषद आगामी 28 दिसंबर तक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करेगा। उसके बाद काउंसिलिंग आदि का शेड्यूल जारी होगा। यह भर्ती प्रक्रिया नए साल में ही पूरी होने के आसार हैं।
                 बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में 15 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इधर एक बरस से चल रही है। कुछ महीनों के बाद नए-नए निर्देश आने से भर्ती पूरी होने का नाम नहीं ले रही है। इस भर्ती के लिए तीन बार आवेदन लिए जा चुके हैं और कुछ महीने पहले ही काउंसिलिंग पूरी होने के बाद मेरिट में आने वालों की सूची भी जारी हुई।
                 नियुक्ति पत्र बांटने के पहले ही शासन ने हाईकोर्ट के आदेश पर बीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त अभ्यर्थियों को मौका देने का आदेश जारी कर दिया। चौथी बार आवेदन लेने का कार्यक्रम बीते पांच दिसंबर को ही जारी किया गया। उसी के अनुरूप सोमवार से परिषद की अधिकृत वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन लेना शुरू हो गया है।
                  अभ्यर्थी परिषद की वेबसाइट यूपी बेसिक एडू परिषद डॉट जीओवी डॉट इन पर तय प्रक्रिया के अनुसार 28 दिसंबर तक आवेदन भेज सकते हैं। ज्ञात हो कि यह चयन नौ दिसंबर 2014 को जारी शासनादेश के तहत ही होगा।




Keyword ; TET,samayojan,shikshamitra,teachers

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

प्रसार भारती में उत्पादन सहायक और संवाददाता सहित 89 पदों पर भर्तियाँ, अंतिम तिथि 12 जुलाई, 2019

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले