टीईटी 2011 की जांच का मामला ; माध्यमिक शिक्षा परिषद के पास अब परीक्षा से जुड़ा कोई अभिलेख नहीं, बेसिक शिक्षा को भेजा जवाब, गृह विभाग से होगा अनुरोध

दांव पर 58 हजार शिक्षकों की साख
               टीईटी 2011 की मेरिट के आधार पर ही प्रदेश भर में 72825 शिक्षकों की प्राथमिक स्कूलों में नियुक्तियों की प्रक्रिया चली। उनमें 58 हजार नौकरी पा चुके हैं, बाकी पदों पर भर्ती होना शेष है। वाइटनर की जांच के आदेश से वह भी जांच के दायरे में आ गए हैं। यदि उनकी ओएमआर शीट में वाइटनर का प्रयोग मिला तो वह भी कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं।
               शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 में वाइटनर प्रयोग की जांच माध्यमिक शिक्षा परिषद नहीं करेगा। परिषद ने शासन को इस निर्णय से अवगत करा दिया गया है कि परीक्षा से जुड़ा कोई अभिलेख उसके पास मौजूद नहीं है। ऐसे में जांच संभव ही नहीं है।
               प्रदेश में पहली बार टीईटी 2011 का आयोजन माध्यमिक शिक्षा परिषद ने किया था। इस परीक्षा में धांधली के आरोप लगे। परिणाम जारी होने व आला अफसरों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सारे रिकॉर्ड जब्त कर लिए थे। इसी की जांच में पुलिस को यह पुख्ता सबूत हाथ लगे कि परीक्षा में बड़े पैमाने पर वाइटनर का प्रयोग हुआ था।
                हाईकोर्ट ने बीते पांच अक्टूबर को प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा को निर्देश दिया कि इस प्रकरण की जांच कर वाइटनर प्रयोग करने वालों की सूची चार महीने में उपलब्ध कराई जाए, साथ ही ऐसा करने वालों पर कार्रवाई भी की जाए। प्रमुख सचिव ने इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद को पत्र लिखा और हाईकोर्ट का फरमान भेजा।
                परिषद की सचिव की ओर से शासन को पत्र भेजकर स्पष्ट किया गया है कि परिषद इस मामले की जांच नहीं कर सकता क्योंकि टीईटी 2011 के अंकपत्र की सीडी बहुत मुश्किल से फरवरी 2015 में मिल सकी है। इसके अलावा सारे रिकॉर्ड कानपुर देहात के अकबरपुर थाने में जब्त हैं। जब कोई अभिलेख ही नहीं है तो आखिर जांच कैसे हो सकती है। इस जवाब के बाद शासन अब गृह विभाग के जरिए जांच कराने की तैयारी कर रहा है।
                 हाईकोर्ट के फरमान के दो माह बीत चुके हैं, अगले दो महीने में पूरी जांच होकर रिपोर्ट सौंपा जाना है। इससे आला अफसरों में खलबली मची है।

Keyword ; teachers,TET,72825recruitment,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण