शिक्षामित्र शिक्षक संघ ; बकाया वेतन को लेकर उग्र हुए समायोजित शिक्षक

               प्राथमिक शिक्षामित्र शिक्षक संघ के तत्वावधान में समायोजित शिक्षकों ने जुलूस निकालकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा और बकाया वेतन भुगतान कराने की मांग की।
               पांच जनवरी तक भुगतान न होने पर छह जनवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।
               शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष रामसिंह राठौर के नेतृत्व में तमाम समायोजित शिक्षक शनिवार को नेहरू ऊर्जा उद्यान में एकत्र हुए। यहां से समायोजित शिक्षक जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट पहुंचे और डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।  
              ज्ञापन में कहा कि शासन ने समायोजित शिक्षकों का वेतन व अवशेष वेतन भुगतान कराने के आदेश जारी किए हैं, लेकिन बीएसए ने इस आदेश के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। इसको लेकर शिक्षकों में रोष है।
               ज्ञापन में वेतन भुगतान न होने पर छह जनवरी को बीएसए कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन सौंपने वालों में जिलामंत्री वीर सिंह गंगवार, शबनमजहां, धर्मपाल, नरेंद्र सिंह, सुशील कुमार, शिवदयाल, हीराकली, हरिओम पांडेय, गजेंद्र कुमार, जसवंती देवी, प्रेमलता, लक्ष्मीदेवी, इंद्रपाल, गंगाराम, मनोज कुमार आदि शामिल रहे।

Keyword ; shikshamitra,teachers,TET,salary

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेलवे दे रहा है हर महीने 80,000 रुपये कमाने का मौका, जाने कैसे?

113 टीचिंग के पदों के लिए भर्तियाँ, 6 जून तक करें आवेदन

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020-21 : 12 फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख छह मार्च

TGT, PGT समेत कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन 30 सितंबर, 2019 तक

आरपीएफ / आरपीएसएफ में महिला कांस्टेबल के 2030 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में बंपर सरकारी नौकरियां, 22 जुलाई 2020 तक करें अप्लाई

सदर्न रेलवे में 142 जूनियर इंजीनियर व अन्य पदों पर भर्तियाँ, 06 जून 2019 तक करें आवेदन

शिक्षामित्रों का समायोजन मामला ; NCT के लैटर को NCTE का लेटर मान बैठे।

12 फरवरी को सैनिकों की भर्ती रैली यूपी में ; 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा