शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश ; दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की हिदायत

                बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने बुधवार को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को परिषदीय स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
                उन्होंने चेताया कि यदि शिक्षक स्कूल में अनुपस्थित पाये गए तो उसके लिए बीएसए और खंड शिक्षा अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
                 शिक्षकों की उपस्थिति या अनुपस्थिति के आधार पर ही बीएसए का मूल्यांकन किया जाएगा। वह बेसिक शिक्षा निदेशालय में प्रदेश के सभी मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक और बीएसए के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि शिक्षक हर हाल में स्कूल पहुंचे।
                  उन्होंने एक तरफ दोषी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की हिदायत दी तो दूसरी ओर शिक्षकों की समस्याएं दूर करने का निर्देश दिया।
                   यह कहते हुए कि यदि शिक्षकों की समस्याएं नहीं दूर होंगी तो वे उनके निराकरण के लिए बीएसए दफ्तरों के चक्कर काटेंगे ही।
                   उन्होंने ताकीद किया कि शिक्षकों को अपने काम के लिए बीएसए कार्यालय में कार्यालय सहायकों के सामने खड़े होने की स्थिति न पैदा हो।


Keyword ; upgovt,cm,basic teachers

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण