शिक्षा मित्रों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन से मुलाकात कर जताया आभार ; रुकी हुई नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की

                सुप्रीम कोर्ट के फैसले से खुश शिक्षा मित्रों ने मंगलवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन से मुलाकात कर आभार जताया। पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी से भी मुलाकात की।
               साथ ही शिक्षा मित्रों ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद रुकी हुई नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग की। उन्होंने शिक्षक बने शिक्षा मित्रों को वेतन और जो शिक्षक नहीं बने हैं, उन्हें मानदेय दिए जाने की भी मांग की।
              हाईकोर्ट के फैसले से पहले तक प्रदेश के 1.72 लाख शिक्षा मित्रों में से करीब 1.50 लाख को दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा चुका था। इनको शिक्षक बनाए जाने की प्रक्रिया चल रही थी। इनमें से 1.37 लाख शिक्षा मित्रों को नियुक्ति पत्र दे दिए गए थे।    
               करीब 13 हजार शिक्षा मित्र बचे थे, जिन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाने थे। शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला, जिला अध्यक्ष सुशील कुमार यादव के नेतृत्व में शिक्षा मित्रों ने इन सभी को जल्द नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग सीएम अखिलेश यादव, बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन और सचिव  
              बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल से की है। शिक्षक बने सभी शिक्षा मित्रों को वेतन दिए जाने की भी उन्होंने मांग की है।
               इसके साथ ही उन्होंने यह मांग भी रखी कि करीब 22 हजार शिक्षा मित्र ऐसे हैं जिनका अभी शिक्षक के तौर पर समायोजन नहीं हुआ। ऐसे शिक्षा मित्रों का मानदेय भी बंद हो गया है। उन्हें बकाए सहित मानदेय दिए जाने की भी मांग शिक्षा मित्रों ने की।
                उधर दूरस्थ बीटीसी शिक्षक संघ की प्रांतीय महामंत्री दीपाली निगम और प्रदेश सचिव उबैद अहमद के नेतृत्व में भी शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन से मुलाकात की। उन्होंने शिक्षा मित्रों की पैरवी के लिए सीएम अखिलेश यादव और शिक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया।
               मंगलवार को दिन भर शिक्षा मित्रों की ओर से बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। अधिकारियों से मिलकर उनका आभार जताया और एक-दूसरे को मिलकर बधाइयां दीं।



Keyword ; teachers,TET,72825 recruitment,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प ; यूपी सरकार ने बेरोजगारों को लगाया 3 अरब रुपये का चूना

शिक्षामित्रों का धरना 5 अप्रैल से ; असमायोजित शिक्षामित्र हुए आंदोलित

शिक्षामित्रों की कैविएट मंजूर ; सुनवाई 8 जनवरी को होगी

शिक्षामित्र एवं टीईटी भर्ती मामला ; सुनवाई 7 को

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

10वीं पास के लिए SSC NR में सुनहरा मौका, 60 हजार सैलरी APPLY SOON

शिक्षामित्र समायोजन का एक प्रमुख संरक्षक और सुरक्षा कवच ; संविधान का अनुच्छेद 21

50 हजार शिक्षकों को पदावनत करने का मामला ; शिक्षकों का आरपार की लड़ाई लड़ने का ऐलान