अंशकालिक अनुदेशकों का धरना प्रदर्शन - आमरण अनशन समाप्त, अनुदेशकों को नियमित भुगतान का आश्वासन

                   प्रदेशभर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सैकड़ों अंशकालिक अनुदेशकों का पिछले एक सप्ताह से लक्ष्मण मेला मैदान में चल रहा धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन मंगलवार को देरशाम समाप्त हो गया। 
                 अनुदेशकों के आमरण अनशन से बिगड़ रही तबियत के बाद मंगलवार को प्रशासन हरकत में आया और प्रतिनिधि मंडल बुलाकर वार्ता हुई। 
                  प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल, निदेशक बेसिक शिक्षा दिनेश बाबू शर्मा के साथ हुई वार्ता में कई मांगों को पूरा करने का आश्वासन मिला है। 
                 पूर्व माध्यमिक अनुदेशक कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष राकेश पटेल ने दावा किया कि वार्ता में नियमित वेतन भुगतान करने, 100 छात्रों के नामांकन की अनिवार्यता समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया गया है। मुख्य मांग मानदेय सात हजार रुपये से बढ़ाकर 15 हजार करने का प्रस्ताव भेजने का आश्वासन भी प्रमुख सचिव ने दिया है।
               पटेल ने बताया कि अनुदेशकों से शैक्षणिक कार्य ही लेने पर सहमति बनी है और इसका आदेश भी जारी कर दिया गया है। इसके अलावा स्वत: नवीनीकरण और सहमति से स्थानांतरण करने की मांग पर मान ली गई है। 
प्रमुख सचिव से वार्ता में वैभव राणा, बृजेश त्रिपाठी, विवेक सिंह शामिल थे।जागरण संवाददाता, लखनऊ : शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत प्रदेशभर के उच्च प्राथमिक विद्यालयों के सैकड़ों अंशकालिक अनुदेशकों का पिछले एक सप्ताह से लक्ष्मण मेला मैदान में चल रहा धरना प्रदर्शन व आमरण अनशन मंगलवार को देरशाम समाप्त हो गया।


keywards - anudeshak,basic education,teachers recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक