15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती ; उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग करेगा भर्तियां

           जल्द आएंगे विज्ञापन
           उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग अबकी बरस 350 प्रकार के पदों पर भर्तियां करेगा। इसके अंतर्गत 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होनी है।
             इनके लिए अधियाचन पूर्व के वर्षों में ही हो चुका है, जबकि कइयों का नोटिफिकेशन भी हो चुका है।
             तकरीबन दो दर्जन से अधिक तरह की भर्तियों के लिए नए सिरे से विज्ञापन निकाले जाने सहित भर्ती प्रक्रिया इसी वर्ष शुरू की जाएगी।
               इनमें पीसीएस, लोअर सबऑर्डिनेट समेत लिखित परीक्षा और सीधी भर्ती वाले पद भी शामिल हैं।
               अफसरों का कहना है कि नए अधियाचन के बाद भर्तियों की संख्या बढ़ सकती है। आयोग ने इन भर्तियों का विवरण तैयार करने सहित कई बड़ी भर्तियों की संभावित परीक्षा तिथि भी घोषित कर दी है।
                तैयार सूची में कई भर्त‌ियों के लिए दो से तीन वर्ष पहले ही शासन से पदों का विवरण दिया जा चुका है लेकिन नियुक्ति नहीं हो पाई।
                 गन्ना शोध परिषद में वैज्ञानिक समेत विभिन्न पदों और अलग-अलग विभागों में सहायक सांख्यिकी अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, अर्थ एवं संख्या निरीक्षक-सहायक विकास अधिकारी, राजकीय महाविद्यालयों और इंटर कालेजों में शिक्षक, खेल विभाग के विभिन्न पदों समेत कई प्रमुख भर्तियां शामिल हैं।
देखें परीक्षा तिथि और पद
                  इनके अलावा पीसीएस, समीक्षा अधिकारी-सहायक समीक्षा अधिकारी समेत अन्य प्रमुख भर्तियों के लिए भी नोटिफिकेशन होना है।
                  आयोग के अध्यक्ष डॉ.सुनील कुमार जैन ने बताया कि कई भर्तियां दो-तीन वर्ष से लंबित हैं। इनके अलावा नई भर्तियां भी होनी हैं। आयोग की कोशिश है कि सभी भर्तियां समय से हो जाएं।
                  पीसीएस के 206 पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा तिथ‌ि 20 मार्च। राज्य अभियंत्रण सेवा, परीक्षा तिथि 24 अप्रैल। आरओ-एआरओ, परीक्षा तिथि 24 जुलाई। गन्ना शोध परिषद 58 पदों पर भर्ती होगी। सहायक सांख्यिकी अधिकरी के 93 पदों पर भर्ती होगी।
                  प्रवक्ता इंटर कॉलेज के 493 पदों पर भर्ती होगी। परीक्षा तिथि 25 सितंबर। चिकित्सा विभाग में आठ हजार से ज्यादा भर्त‌ियां होंगी। 25 अवर अभियंता के पदों पर भर्ती होगी।


Keyward ; pcs,teachers,15000recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक