29334 शिक्षकों की भर्ती ; 82 अंक को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में फिर जवाब-तलब

               शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) में 82 अंक को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फिर जवाब-तलब किया है।
                बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में गणित-विज्ञान के 29334 सहायक अध्यापकों की भर्ती में टीईटी में 82 अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में शामिल किया जा रहा है, इसी को लेकर राज्य सरकार से जवाब मांगा गया हैं। कोर्ट ने कहा है कि भर्तियां याचिका के निर्णय की विषय वस्तु होंगी।
                यह आदेश न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने प्रियंका गुप्ता व 25 अन्य की याचिका पर दिया है। याची अधिवक्ता अनूप त्रिवेदी का कहना है कि याचियों को टीईटी में 82 से अधिक अंक मिले हैं। उन्हें इससे पहले की काउंसिलिंग में शामिल नहीं किया गया, जबकि बेसिक शिक्षा परिषद ने टीईटी में 82 अंक पाने वालों को ऑनलाइन आवेदन देने को कहा है।
                   यदि अब 82 अंक वालों को शामिल किया जाता है और 82 अंक से अधिक अंक पाने वाले याचियों को वंचित किया जाता है तो यह उनके साथ अन्याय होगा।
                   कोर्ट ने बेसिक शिक्षा विभाग से पूछा है कि 17 राउंड की काउंसिलिंग के बाद कितने पद खाली हैं। याचिका की अगली सुनवाई अब 21 जनवरी को होगी।
                     20 जनवरी तक काउंसिलिंग इलाहाबाद हाईकोर्ट के निर्देश पर शासन ने टीईटी में 82 अंक पाने वालों को मौका देने का आदेश जारी किया है।
                     सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने बीती सात जनवरी को सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेजा है परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान व गणित के 29334 शिक्षकों की भर्ती में शामिल होने के लिए 18 से 20 जनवरी तक 82 अंक वालों की काउंसिलिंग कराई जाए।
                      उसी के अनुपालन में सोमवार को तमाम बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने इस संबंध में समाचारपत्रों में विज्ञप्ति भी निकाली है। इसमें सचिव ने यह भी लिखा है कि नियुक्तियां न्यायालय में योजित याचिकाओं व विभागीय आदेशों के अधीन होंगी।

Keyword ; teachers,TET,29334 recruitment,high court,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

उच्च शिक्षा Online Classes : डिग्री कालेजों में ऑनलाइन शिक्षा की तैयारी शुरू

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण