मौलिक नियुक्ति पाने वाले शिक्षक अब मनचाहा स्कूल पाने की जुगत में ; जिला मुख्यालय से लेकर शिक्षा निदेशालय तक शुरू हो गई दौड़

             अरसे से कार्यरत शिक्षकों को तबादले के मौके नहीं मिल रहे हैं और नई तैनाती पाने वाले मनचाहा स्कूल पाने की जुगत में जुट गए हैं। जिला मुख्यालय से लेकर शिक्षा निदेशालय तक में इसकी पूरी पैरोकारी भी चल रही है।
            बड़ों’ के निर्देश पर मनचाही तैनाती मिलने की सुगबुगाहट तेज है। ऐसे में शिक्षकों ने हुक्मरान एवं आला अफसरों के यहां परिक्रमा लगाना शुरू कर दिया है।
             परिषद के प्राथमिक स्कूलों में तैनात किए गए करीब 43 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को मौलिक नियुक्ति मिल चुकी है, जबकि 11500 से अधिक शिक्षकों को नियमित करने की प्रक्रिया चल रही है।
               72825 शिक्षकों की भर्ती के तहत तैनाती पाने वाले इन प्रशिक्षु शिक्षकों को शुरुआत में जरूरत के हिसाब से यानी जहां शिक्षकों की कमी थी, वहां तैनात कर दिया गया था। इससे सभी पहली नियुक्ति वाले स्कूलों में ही रम गए थे, मौलिक नियुक्ति के दौरान लगभग सभी के स्कूलों में बदलाव हो गया है।
                इसमें मेरिट एवं अंग्रेजी वर्णमाला के अनुसार चिन्हित स्कूलों में तैनाती दी गई यानी प्रशिक्षुओं की मेरिट के हिसाब से अवरोही क्रम में सूची बनाई गई और उसी के सामने अंग्रेजी वर्णमाला के तहत जिले के स्कूलों को लिखा गया, जिस शिक्षक का नाम संबंधित स्कूल के सामने आया वहां उसे तैनाती दी गई। इसमें स्कूल बदलने से शिक्षक आहत हैं।
               यही नहीं शिक्षक भर्ती में युवाओं को दूर या करीब जिस जिले में तैनाती मिली वहां जाकर नियुक्ति ले ली, लेकिन अब नियमित होने के बाद वह घर वापसी का जतन कर रहे हैं। संबंधित जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं शिक्षा निदेशालय तक में तबादला करने का अनुरोध हो रहा है।
                बताते हैं कि अभी नई तैनाती पाने वाले शिक्षकों का स्थानांतरण नहीं हो रहा है, बल्कि जिनके लिए आला अफसर या फिर हुक्मरान निर्देश दे रहे हैं उन्हीं को राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। असल में तैनाती पाने वाले अधिकांश शिक्षक अपने जिले में वापस लौटना चाहते हैं।
                सूत्रों की मानें तो सैकड़ों शिक्षक अपने अफसरों को अब तक तबादले के लिए लिखित प्रत्यावेदन दे चुके हैं।
                 कई बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने शिक्षा निदेशालय से भी जानकारी मांगी है कि इनके लिए क्या किया जाए।
                 दूसरी ओर कई शिक्षक ऐसे भी हैं जिन्हें कुछ महीने पहले ही मौलिक नियुक्ति मिली है वह सीधे निदेशालय में तबादला कराने को दस्तक दे रहे हैं। उनके आवेदनों को फिलहाल प्रतीक्षा सूची में डाल दिया गया है।


Keyward ; teachers,TET,basic school,education minister,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक