प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती ; उपेक्षा से आहत 1100 याची अभ्यर्थी भी गुरुवार को धरना प्रदर्शन पर ,नियुक्ति न मिलने तक धरना जारी

         प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती में अपनी उपेक्षा से आहत 1100 याची अभ्यर्थी भी गुरुवार को धरना प्रदर्शन पर उतर आए। उन्होंने बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर धरना दिया और जल्द से जल्द नियुक्ति देने की मांग की। अभ्यर्थियों ने कहा है कि नियुक्ति न मिलने तक धरना जारी रहेगा।
          अभ्यर्थियों के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने सात दिसंबर को चार हफ्ते के भीतर उन्हें नियुक्त करने का निर्देश दिया था लेकिन अब शासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे पहले दो बार दिसंबर और जनवरी में वह धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं।
          सचिव ने उन्हें आश्वासन दिया था कि एक फरवरी तक याचियों के नाम ऑनलाइन किए जाएंगे और दस फरवरी तक नियुक्ति कर दी जाएगी लेकिन अब तक प्रक्रिया ही नहीं शुरू की गई। धरना में प्रदीप मलिक, उमेश वर्मा, राजेंद्र चौधरी, विनोद वर्मा, अमित कौशिक, दीपक, सुबोध आदि शामिल रहे।

Keywords : teachers, tet,recruitment, up govt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

72 हजार प्रशिक्षु शिक्षकों को स्कूलों में तैनाती देने का मामला : सरकार ने आयोग से अनुमति मांगी 

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 2011 सफेदा मामला : हाईकोर्ट ने ओएमआर शीट में व्हाइटनर प्रयोग करने वालों की सूची मांगी

एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती : अपने ही साथियों से जूनियर हो गए एलटी ग्रेड शिक्षक, विवादों के चलते देरी से हो पाई नियुक्ति

110 सब-असिस्टेंट इंजीनियर, स्टाफ नर्स एवं अन्य पदों की वेकेंसी के लिए भर्तियाँ, करें आवेदन 7 अप्रैल 2020 तक

सैनिक स्कूल में टीजीटी और नर्सिंग सहायक पदों के लिए भर्तियाँ, 29 जून 2019 तक करें आवेदन

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन