15 हजार शिक्षक भर्ती : नव सृजित पदों को भर्ती में शामिल करने की मांग होगी तेज, 22 फरवरी से धरने की है तैयारी

            बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 15 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त 13741 अभ्यर्थियों के सापेक्ष नौ दिसंबर 2014 को जारी हुई थी। इस भर्ती की गति बेहद धीमी रही, लिहाजा हाईकोर्ट ने एक के बाद एक चार बार अलग-अलग योग्यता वाले युवाओं को आवेदन करने का मौका दिया।
           इसकी एक बार काउंसिलिंग भी हुई, लेकिन नियुक्ति पत्र जारी होने के पहले ही फिर कोर्ट के आदेश पर भर्ती प्रक्रिया ठप हो गई है।
          काउंसिलिंग के पहले दावेदारों ने सीटें बढ़ाने का मुद्दा उठाया था, लेकिन बाद में वह ठंडा हो गया। अब यह प्रकरण नए सिरे से सतह पर होगा।
           असल में विभाग ने युवाओं से आवेदन लेने में कोई कोताही नहीं बरती, लेकिन सीटों पर विचार नहीं किया। ऐसी हालत में बड़ी संख्या में दावेदार बेरोजगार रह जाएंगे।
           बीटीसी प्रशिक्षित बेरोजगार संघ उप्र के प्रदेश संयोजक रवीश का कहना है कि सर्व शिक्षा अभियान के सप्लीमेंट्री प्लान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में 19948 पद सृजित किए गए हैं। उसमें से 3500 पद उर्दू बीटीसी शिक्षकों के लिए सुरक्षित कर दिए गए उसके बाद 16448 पद अब भी शेष हैं।
            युवाओं की मांग है कि 15 हजार भर्ती में यह पद जोड़े जाएं, ताकि अधिक से अधिक युवा शिक्षक बन सकें। इस मुद्दे को लेकर 22 फरवरी को शिक्षा निदेशालय में परिषद के सचिव कार्यालय के सामने प्रदर्शन होगा।




Keyword ; teachers,TET,72825 recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड