29334 शिक्षकों की भर्ती ; 82 अंक वालों को एक हफ्ते में नियुक्ति पत्

            29334 शिक्षकों की भर्ती में 82 अंक वाले भी शामिल हो जाएंगे। एक हफ्ते में उन्हें नियुक्ति पत्र दिलाने का वादा बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा ने किया है। इसके बाद चार दिन से शिक्षा निदेशालय में चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को खत्म हो गया है।
           बेसिक शिक्षा परिषद के उच्च प्राथमिक स्कूलों में गणित-विज्ञान शिक्षकों की भर्ती के तहत न्यायालय के निर्देश पर 82 अंक वालों को भी मौका दिया गया है।
            कोर्ट के निर्देश पर शासनादेश जारी हुआ और काउंसिलिंग तक हो चुकी है, लेकिन उसके बाद भी नियुक्ति पत्र नहीं मिल रहा था। इस पर युवाओं ने शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा परिषद सचिव के दफ्तर के सामने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। गुरुवार शाम को शहर में कैंडल मार्च भी निकाला गया।
            शुक्रवार दोपहर में परिषद सचिव सिन्हा अनशनकारियों के बीच पहुंचे और उन्हें आश्वस्त किया कि नियुक्ति पत्र देने से संबंधित फाइल शासन को भेजी गई है। एक हफ्ते में उसका अनुमोदन आ जाएगा उसके बाद नियुक्ति पत्र वितरित होंगे।
            सचिव के आश्वासन पर अभ्यर्थियों ने अनशन स्थगित कर दिया। साथ ही अल्टीमेटम दिया कि यदि एक हफ्ते में नियुक्ति पत्र नहीं मिला तो इस बार आमरण अनशन पर बैठेंगे और लखनऊ सचिवालय के सामने भी धरना देंगे। यहां हिलाल अहमद, मोहित कुमार, श्याम कुमार, भानू सिंह, वीरेंद्र, प्रवीण, संजीव, अशोक आदि मौजूद थे।



Keyword ; teachers,TET,29334 recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग में डायरेक्टर,मैनेजर और एडवाइजर के पदों पर भर्ती

विशिष्ट बीटीसी 2005 : चयनित सहायक अध्यापकों को पुरानी पेंशन योजना मामला

शिक्षामित्रों को भारी राहत ; सरकार को और शिक्षामित्र भर्ती न करने का आदेश 

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे में 4000 से ज्यादा पदों पर भर्तियाँ, 10वीं पास के लिए बिना परीक्षा और इंटरव्यू के नौकरी का सुनहरा मौका

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले