स्कूलों के निरीक्षण की व्यवस्था को ऑनलाइन करने का निर्देश ; निलंबित शिक्षक विधिवत जांच के बाद उत्तरदायित्व तय करते हुए ही किया जाए बहाल

            बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने परिषदीय स्कूलों के निरीक्षण की व्यवस्था को ऑनलाइन करने का निर्देश दिया है। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से आयोजित करने और 30 मार्च तक रिजल्ट घोषित करने का भी निर्देश दिया।
           परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा 14 से 21 मार्च तक होगी। परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को कम से कम तीन महीने तक सुरक्षित रखने का भी निर्देश दिया ताकि निरीक्षण के समय उन्हें भी देखा जा सके।
            वह शुक्रवार को बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय में मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) के साथ बैठक कर रहे थे। उन्होंने सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित शिक्षामित्रों के बकाये वेतन का भुगतान न हो पाने पर बेहद नाराजगी जतायी।
            सभी बीएसए को शिक्षामित्रों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन जल्दी कराकर एक हफ्ते में उनका वेतन भुगतान करने के लिए कहा। सभी बीएसए से उन्होंने समस्त शिक्षामित्रों के वेतन भुगतान की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
            सचिव बेसिक शिक्षा आशीष कुमार गोयल ने शिक्षकों की शत-प्रतिशत समय से उपस्थिति सुनिश्चित कराने और एसएमएस से अवकाश लेने पर उसका भी स्कूल में रिकार्ड रखने का निर्देश दिया।
            उन्होंने कहा कि यदि कोई शिक्षक निलंबित किया जाए तो विधिवत जांच के बाद उत्तरदायित्व तय करते हुए ही बहाल किया जाए।


Keywords ; teachers,TET,teachers present,upgovt


Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड