डायट का मूल्यांकन कराने का फैसला ; मूल्यांकन एकैडमिक और ढांचागत सुविधाओं के आधार पर

         जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) का मूल्यांकन कराने का फैसला किया गया है। मूल्यांकन एकैडमिक और ढांचागत सुविधाओं के आधार पर होगा और इसके लिए चार श्रेणियां तय की गई हैं। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) अगले सत्र से ग्रेडिंग व्यवस्था को लागू करेगी।
           राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की तर्ज पर अब डायट में भी प्रशिक्षण का स्तर परखा जाएगा। सूबे में 70 जिलों में ये संस्थान हैं। इनमें बेसिक टीचर सर्टिफिकेट (बीटीसी) कोर्स कराया जाता है।
           मूल्यांकन योजना के तहत देखा जाएगा कि प्रशिक्षण के दौरान प्रवक्ताओं की तैयारी क्या है और प्रशिक्षुओं की सहभागिता कितनी है। क्लास रूम में इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी) और टीचिंग, लर्निंग मैटेरियल (टीएलएम) का प्रयोग, शोध एवं नवाचार की स्थिति, वार्षिक पत्रिका प्रकाशन, पुस्तकालय की स्थिति और शैक्षिक भ्रमण आदि 32 बिंदुओं के आधार पर एकैडमिक पक्ष का मूल्यांकन होगा।
            इसके अलावा इन्फ्रास्ट्रक्चर के मूल्यांकन के लिए भी प्रशिक्षण कक्ष, विभागवार कक्ष, पुस्तकालय का रखरखाव, सभागार, कम्प्युटर कक्ष, खेल के मैदान की स्थिति आदि को शामिल किया गया है।


Keywords : teachers, tet,recruitment, up govt,diet

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेलवे दे रहा है हर महीने 80,000 रुपये कमाने का मौका, जाने कैसे?

113 टीचिंग के पदों के लिए भर्तियाँ, 6 जून तक करें आवेदन

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020-21 : 12 फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख छह मार्च

TGT, PGT समेत कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन 30 सितंबर, 2019 तक

आरपीएफ / आरपीएसएफ में महिला कांस्टेबल के 2030 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में बंपर सरकारी नौकरियां, 22 जुलाई 2020 तक करें अप्लाई

सदर्न रेलवे में 142 जूनियर इंजीनियर व अन्य पदों पर भर्तियाँ, 06 जून 2019 तक करें आवेदन

शिक्षामित्रों का समायोजन मामला ; NCT के लैटर को NCTE का लेटर मान बैठे।

12 फरवरी को सैनिकों की भर्ती रैली यूपी में ; 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा