72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती ; तीसरे बैच के अभ्यर्थियों को 20 मार्च तक मौलिक नियुक्ति 

            72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती में चयनित तीसरे बैच के अभ्यर्थियों को 20 मार्च तक सहायक अध्यापक पद पर मौलिक नियुक्ति मिलेगी। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद संजय सिन्हा ने गुरुवार को सभी बीएसए को 20 मार्च तक नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
             22 व 23 जनवरी को आयोजित सेमेस्टर परीक्षा के लिए 2151 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिनमें से 2145 सम्मिलित हुए। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी नीना श्रीवास्तव ने 23 फरवरी को परिणाम घोषित किया जिसमें 2126 सफल हुए।
             सेमेस्टर परीक्षा में पास होने वाले अभ्यर्थियों ने मौलिक नियुक्ति के लिए सचिव को फरवरी के अंत में ज्ञापन दिया था। निदेशक बेसिक शिक्षा और निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने 28 फरवरी को पत्र लिखकर नियुक्ति के निर्देश दिए थे।
             इस बैच की तैनाती के साथ लगभग 60 हजार सहायक अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। टीईटी मेरिट पर 72,825 प्रशिक्षु शिक्षकों की भर्ती नवम्बर 2011 में शुरू हुई थी। तमाम विवादों के बाद सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नियुक्ति हो रही है।


Keywords ; teachers, Tet, 72825recruitment,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड