बीटीसी -2015-16 ; लगभग 20 हजार बढ़ेंगी सीटें , सत्र 22 सितम्बर से शुरू करने का आदेश

          2015-16 सत्र से बीटीसी की लगभग 20 हजार सीटें बढ़ेंगी। नए सत्र के लिए 407 प्राइवेट बीटीसी कॉलेजों ने 50-50 सीटों पर प्रवेश के लिए संबद्धता देने का अनुरोध किया है। इनमें से 377 कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए राज्य स्तरीय समिति ने संस्तुति कर दी है।
          शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन्हें संबद्धता का पत्र जारी कर दिया जाएगा। बचे हुए 40 में से 32 कॉलेजों में कुछ कमी रह गई है जबकि आठ ने 2016-17 सत्र से बीटीसी शुरू करने के लिए संबद्धता मांगी है।
            मई तक इन 32 निजी कॉलेजों को भी मंजूरी मिल जाएगी।इस प्रकार 2015-16 सत्र के लिए 399 नए प्राइवेट कॉलेजों की 19,950 सीटें बढ़ जाएंगी।
             वर्तमान में 1034 प्राइवेट कॉलेजों में 51,700 और 63 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में 10,500 यानि कुल 62,200 सीटें हैं। नए 399 निजी कॉलेजों की 19950 सीटें जुड़ने के बाद 2015-16 सत्र के लिए बीटीसी की कुल 82,150 सीटें हो जाएंगी।
             इन कॉलेजों ने राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से बीटीसी कोर्स चलाने के लिए पहले ही मान्यता ले ली है। बीटीसी 2015-16 सत्र में प्रवेश के लिए मई के पहले सप्ताह में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का प्रस्ताव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से शासन को भेजा गया है।
           सुप्रीम कोर्ट ने 2015-16 का सत्र 22 सितम्बर से शुरू करने का आदेश दिया है। 2016-17 सत्र का प्रवेश एक अप्रैल 2016 से शुरू होना है।



Keywords ; teachers,TET,btc,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक