26 हजार और शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर किया जाएगा समायोजित ; हालांकि औपचारिक घोषणा 18 अप्रैल को

            26 हजार और शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजित किया जाएगा। राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। हालांकि औपचारिक घोषणा 18 अप्रैल को होने वाली उच्चस्तरीय बैठक के बाद होने की संभावना है। इन शिक्षामित्रों ने दूसरे और तीसरे चरण में बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त किया था।
            राज्य सरकार अब तक 1.37 लाख शिक्षामित्रों को समायोजित कर चुकी है। कुछ लोग शिक्षामित्रों के समायोजन के खिलाफ हाईकोर्ट चले गए। पिछले साल 12 सितंबर को हाईकोर्ट ने समायोजन को अवैधानिक बताते हुए रद्द कर दिया।
            हाईकोर्ट के इस फैसले के खिलाफ राज्य सरकार और शिक्षामित्र सुप्रीम कोर्ट गए, जहां से उन्हें राहत मिली।
             सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले पर स्टे दे दिया। इससे समायोजित शिक्षामित्रों को सुप्रीम कोर्ट के अगले आदेश तक सहायक अध्यापक का वेतन देने में आई अड़चन खत्म हो गई।



Keywords ; teachers,TET,shikshamitra,samayojan

Comments

Popular posts from this blog

10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा मौका

69000 शिक्षक भर्ती : अनन्तिम चयन सूची जारी, तीन से छह जून के बीच होगी काउंसलिंग

रोडवेज में संविदा पर परिचालकों की 3060 पदों पर भर्ती