9572 शिक्षकों की भर्तियां ; ऑनलाइन आवेदन 10 मई से , अंतिम तिथि 30 मई

          यूपी में लम्बे अरसे बाद सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के लिए 9572 शिक्षकों की भर्तियां होंगी। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन 10 मई से लिए जाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई है।
           माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की बैठक में मंगलवार को यह फैसला किया गया है। इनमें 616 प्रधानाचार्यों, 1353 पीजीटी (प्रवक्ता) और 7603 प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) शिक्षकों के पद हैं। सभी आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। इसके लिए एनआईसी ने सॉफ्टवेयर तैयार कर लिया है।
           बोर्ड के अध्यक्ष एचएल गुप्ता ने बताया कि हम सभी भर्तियों को जल्द से जल्द पूरा करेंगे। बैठक में  2011 में विज्ञापित शिक्षकों के 1875 पदों के लिए लिखित परीक्षा 15 से 17 जून तक होगी। वहीं 2013 में विज्ञापित प्रवक्ता पद के लिए साक्षात्कार 25 मई से शुरू होंगे।
            2013 में 1117 प्रवक्ता पद के लिए विज्ञापन निकाले गए थे। इसके अलावा बोर्ड की बैठक में यह भी फैसला किया गया है कि वर्ष 2013 में हुई लिखित परीक्षा के सभी परिणाम जल्द ही निकाले जाएंगे।


Keywords ; teachers,tet,TGT,pgt ,recruitment

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक