याचियों को नियुक्ति देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल की तैयारी ; सचिव ने दस दिन में नियुक्ति करने की तय की समय सीमा

            याचियों को नियुक्ति देने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अमल होने जा रहा है। बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन ने नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू करने का वादा किया, वहीं परिषद सचिव संजय सिन्हा ने दस दिन में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की समय सीमा भी तय कर दी है।
           याचियों ने इसके बाद भी अल्टीमेटम दिया है कि यदि नियुक्ति न शुरू हुई तो 25 अप्रैल से बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में चार साल से चल रही 72825 शिक्षकों की भर्ती पूरा कराने के लिए युवाओं ने सुप्रीम कोर्ट में याचिकाएं दाखिल रखी हैं।
           शीर्ष कोर्ट ने सात दिसंबर 2015 को 1100 याचियों को नियुक्त करने का आदेश दिया उसके सापेक्ष परिषद ने अब तक 862 को तैनाती दे दी है।
           सुप्रीम कोर्ट ने 24 फरवरी को फिर कहा कि नियुक्ति कार्यवाही दस हफ्ते में पूरा करें, लेकिन छह सप्ताह बीतने पर भी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू न होने पर मंगलवार को युवाओं ने शिक्षा निदेशालय में बेसिक शिक्षा सचिव कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया।
           इसी बीच इलाहाबाद पहुंचे बेसिक शिक्षा मंत्री अहमद हसन को भी युवाओं ने ज्ञापन सौंपा। उन्होंने प्रक्रिया शुरू कराने का वादा किया। अभ्यर्थी संजीव मिश्र, हरितोष, हरिहर आदि ने कहा कि इस बार अनदेखी हुई तो बेमियादी आंदोलन करेंगे।


Keywords ; teachers, Tet2011,yachi,recruitment

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय रेलवे दे रहा है हर महीने 80,000 रुपये कमाने का मौका, जाने कैसे?

113 टीचिंग के पदों के लिए भर्तियाँ, 6 जून तक करें आवेदन

बीएड प्रवेश परीक्षा 2020-21 : 12 फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख छह मार्च

TGT, PGT समेत कई पदों पर भर्तियां, करें आवेदन 30 सितंबर, 2019 तक

आरपीएफ / आरपीएसएफ में महिला कांस्टेबल के 2030 पदों पर भर्ती

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) में बंपर सरकारी नौकरियां, 22 जुलाई 2020 तक करें अप्लाई

सदर्न रेलवे में 142 जूनियर इंजीनियर व अन्य पदों पर भर्तियाँ, 06 जून 2019 तक करें आवेदन

शिक्षामित्रों का समायोजन मामला ; NCT के लैटर को NCTE का लेटर मान बैठे।

12 फरवरी को सैनिकों की भर्ती रैली यूपी में ; 24 अप्रैल को संयुक्त प्रवेश परीक्षा