दो वर्षीय दूरस्थ बीटीसी कोर्स को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने वाली विशेष अनुज्ञा याचिका (एसएलपी) के मामले में शिक्षामित्रों की कैविएट स्वीकार कर ली गई है। यहां बता दें कि कुछ लोगों ने शिक्षामित्रों को कराए गए दूरस्थ बीटीसी कोर्स को अवैध घोषित करने के लिए सुप्रीम कोर्ट मे एसएलपी दायर की है। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने सुप्रीम कोर्ट में कैविएट के साथ-साथ वकालतनामा दाखिल किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस मामले में सुनवाई 8 जनवरी को होगी। Keyward ; teachers recruitment,btc,ubtc,72825recruitment,upgovt
राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा है। केंद्र ने अगर धनराशि दे दी तो इसी वित्तीय वर्ष में रसोइयों को लाभ मिलना तय है। एमडीएम में 3,98,073 रसोइये काम कर रहे हैं। रसोइये लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस बार राज्य सरकार ने इसके लिए केन्द्र से 1041.68 करोड़ रुपये मांगे हैं। हालांकि यूपी में रसोइयों के 4,34,032 पद स्वीकृत हैं लेकिन अभी तक लगभग 4 लाख ही कुक रखे गए हैं। यूपी में रसोइयों को मानदेय देने में तत्परता नहीं बरती जाती है। पिछले वर्ष की रिपोर्ट देखे तो जितना बजट इसके लिए मिलता है उसका 58 फीसदी ही इस्तेमाल किया गया। गौतमबुद्ध नगर ऐसा जिला रहा जहां रसोइयों को मानदेय दिया ही नहीं गया। वहीं 18 जिले ऐसे हैं जहां 50 फीसदी से भी कम रसोइयों को मानदेय मिला। मिड डे मील में गा...
समायोजन से बचे अवशेष शिक्षामित्रों ने धरना 5 अप्रैल से देने की धमकी दी है। दूसरे और तीसरे बैच के 26 हजार असमायोजित शिक्षामित्र आंदोलन करने के मूड में हैं। सुप्रीमकोर्ट के स्टे के बाद भी समायोजन न होने पर नाराजगी जताई जायेगी। Keywords ; teachers,samayojan,shikshamitra,upgovt
देश के बजट की एक बड़ी योजना के आधे के बराबर यूपी के युवाओं की रकम नौकरी के आवेदनों में डम्प है। केन्द्र सरकार ने एससी-एसटी वर्ग में उद्यमिता विकास के लिए 500 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है जबकि युवाओं के लगभग 300 करोड़ रुपए दो भर्तियों की फीस में सालों से फंसे हुए हैं। दोबारा आवेदन ने फंसाया: दिसम्बर 2012 में 72,825 प्रशिक्षु शिक्षक भर्ती के लिए सपा सरकार ने एकेडमिक मेरिट पर जब दोबारा आवेदन मंगाया तो एक-एक अभ्यर्थी ने 35 से 40 हजार रुपए तक खर्च किया। बेसिक शिक्षा परिषद को लगभग 280 करोड़ सिर्फ आवेदन फीस के रूप में मिले जो अब तक रखे हुए हैं। हजारों ने भरे फार्म: टीजीटी-पीजीटी 2011 के आवेदन में भी 20 करोड़ रुपए के आसपास की फीस फंसी हुई है। प्रशिक्षित स्नातक के 1479 पदों के लिए 3,34,967 और प्रवक्ता के 393 पदों के लिए 1,99,813 अभ्यर्थियों ने फार्म भरे थे। Keywords ; teachers,tet,unemployed,dump
सुप्रीम कोर्ट ने यूपी में टीचरों के खाली पदों पर चिंता जाहिर की है। कोर्ट ने कहा है कि वह अगली तारीख में अब इस मसले पर सुनवाई करेगी कि असिस्टेंट टीचरों की नियुक्ति के लिए टीईटी ही मुख्य क्राइटेरिया होगा या फिर टीईटी के साथ अन्य अकेडेमिक क्राइटेरिया भी होना चाहिए। क्या एनसीटीई की गाइडलाइंस मानने के लिए तमाम राज्य बाध्य हैं। सुप्रीम कोर्ट को बताया गया कि यूपी में कुल 3.3 लाख टीचरों की जरूरत है। इस पर कोर्ट ने कहा कि वह 7 दिसंबर तक बताएं कि आखिरकार यूपी में कितने टीचरों की जरूरत है। इलाहाबाद हाई कोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ यूपी सरकार की अपील पर विस्तार से सुनवाई होगी। Kewards ; teachers,tet,samayojan,shikshamitra
Posts-200 Posts name-Junior executive(air traffic control) Qualifications- Graduate with mathematics and physics with 60% or other qualifications Age as per rules of AAI Last date- 13 October 2015 For more details please visit; www.aai.aero Keywords- Junior,executive,aai,gov't job
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता वाली प्रदेश कैबिनेट ने मंगलवार को तीन अहम फैसले किए। इसमें शिक्षामित्रों का मानदेय 3500 रुपये से बढ़ाकर 10 हजार रुपये करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। कैबिनेट की बैठक के बाद ऊर्जा मंत्री व राज्य सरकार के प्रवक्ता श्रीकांत शर्मा ने बताया कि सरकार की शिक्षामित्रों के प्रति पूरी सहानुभूति है। सरकार सुप्रीमकोर्ट के फैसले के मद्देनजर उनके हितों को लेकर कदम संवेदनशील है। शर्मा ने बताया कि कैबिनेट ने शिक्षामित्रों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह नियत मानदेय देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। *एक अगस्त से प्रदेश के 1,69,157 शिक्षामित्रों* को यह मानदेय मिलेगा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार अनुपमा जायसवाल ने बताया कि शिक्षामित्रों को अभी तक 3500 रुपये मानदेय मिलता था। सरकार ने इसे बढ़ाकर 10 हजार रुपये किया है। उन्होंने बताया कि यह मानदेय वर्ष में 11 महीने के लिए मिलेगा। ...
72825 शिक्षकों की मौलिक नियुक्ति की कार्यवाही इसी माह शुरू होगी। इससे वह नियमित होने का नियुक्ति पत्र एवं शिक्षक का वेतन पाने के अर्ह हो जाएंगे। प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को इस संबंध में सचिव परिषद कार्यालय में ज्ञापन सौंपा तो उप सचिव स्कंद शुक्ल ने उन्हें यह आश्वासन दिया। परिषद के प्राथमिक स्कूलों में सहायक अध्यापक के रूप में 72825 शिक्षकों की भर्ती में तैनाती पाने वाले प्रशिक्षु शिक्षकों का छह माह का प्रशिक्षण पूरा हो गया है, लेकिन उन्हें अब तक नियमित नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। इससे वह शिक्षक का वेतन पाने के हकदार नहीं हो पाए हैं। इस संबंध में प्रदेश भर के प्रशिक्षुओं ने गुरुवार को चंद्रशेखर आजाद पार्क में बैठक करके रणनीति बनाई। फिर वह सचिव से मिलने शिक्षा निदेशालय पहुंचे। वहां उप सचिव ने सुजीत सिंह व मोहम्मद अली से ज्ञापन लिया और आश्वस्त किया कि जल्द ही सारी मांगे पूरी हो जाएंगी। प्रशिक्षुओं ने यह भी बताया...
इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से शिक्षा मित्र से सहायक अध्यापक पद पर किए गए समायोजन को अवैध करार देते हुए उसे रद्द किए जाने के विरोध में प्रदेश भर के शिक्षा मित्र अब पांच अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए गुरुवार को उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गाजी इमाम आला व प्रांतीय मंत्री कौशल कुमार सिंह ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त को पत्र ज्ञापन भी भेज दिया। प्रदेश मंत्री कौशल कुमार सिंह के मुताबिक उत्तर प्रदेश में एक लाख 70 हजार शिक्षा 15 साल से प्राथमिक विद्यालयों में तैनात हैं। उसके बाद राज्य सरकार द्वारा एनसीटीई से बीटीसी की प्रशिक्षण अनुमति 14 जनवरी 2011 को लेकर 2014 और 2015 में बीटीसी प्रशिक्षण कराते हुए सहायक अध्यापक पद पर समायोजित कर दिया गया। लेकिन एक याचिका पर हुई सुनवाई में एनसीटीई के अधिवक्ता द्वारा सरकार को 14 जनवरी 2011 को बीटीसी अनुमति पत्र जारी करने केबाद भी गलत काउ...
एक फरवरी को कटऑफ में शामिल होने वाले नए अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद के आदेश के बाद अब सीटें बढ़ने के आसार खत्म। सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों से काउंसलिंग के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे चयनित सहायक अध्यापकों को पांच फरवरी तक नियुक्ति पत्र वितरित करने का निर्देश दिया है। सरकार की ओर से प्राथमिक विद्यालयों के लिए दिसंबर 2014 में बीटीसी-2011 के प्रशिक्षुओं को भर्ती के लिए 15 हजार पदों की घोषणा की गई थी। इस भर्ती के आवेदन जारी होने से लेकर अब तक प्रदेश सरकार चार बार संशोधन कर चुकी है। सभी बीटीसी प्रशिक्षितों से बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से एक से 15 जनवरी के बीच आवेदन मांगा गया है। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद डाटा एनआईसी को भेजने को कहा गया है। एक फरवरी को नए आवेदकों की काउंसलिंग होगी। काउंसलिंग के बाद पांच फरवरी को सभी चयनितों को नियुक्ति पत्र जारी क...
Comments
Post a Comment