समायोजित शिक्षामित्रों और टेट शिक्षकों का दबाव दरकिनार ; नवनियुक्त शिक्षक नहीं हो सकेंगे शामिल

           प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों की अंतरजनपदीय तबादला नीति अगले हफ्ते तक जारी हो जाएगी। तबादला नीति का प्रस्ताव इस महीने की शुरुआत में ही भेजा जा चुका है।
            लेकिन नए नियुक्त 72 हजार टीईटी शिक्षकों और शिक्षक बने शिक्षा मित्रों को शामिल करने के दबाव के कारण नीति में देर हो रही है। इसी हफ्ते बेसिक शिक्षा मंत्री और शासन के अधिकारियों के बीच हुई बैठक में तय हुआ है कि नए नियुक्त शिक्षकों को शामिल न किया जाए।
             प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक असोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में मिले इन शिक्षकों ने आंदोलन की भी चेतावनी दी है।


Keywords ; teacher,transter,tet,shikshamitra

Comments

Popular posts from this blog

10वीं पास के लिए भारतीय रेलवे में सुनहरा मौका

69000 शिक्षक भर्ती : अनन्तिम चयन सूची जारी, तीन से छह जून के बीच होगी काउंसलिंग

रोडवेज में संविदा पर परिचालकों की 3060 पदों पर भर्ती