दिल्ली टीचर भर्ती 2018 ; असिस्टेंट टीचर, टीजीटी एवं अन्य पदों के लिए करें आवेदन

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, दिल्ली, समाज कल्याण विभाग ने असिस्टेंट टीचर, ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर एवं ग्रेजुएट टीचर के पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं।

 मूक बधिर विद्यालयों, मानसिक रूप से मंद बच्चों एवं दृष्टिहीन विद्यालयों में टीचर के 92 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये गये हैं।

 इन पदों पर नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट आधार पर एक वर्ष की अवधि के लिए किया जायेगा। 

योग्य उम्मीदवार 7 दिसंबर 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथि:

आवेदन की अंतिम तिथि- 7 दिसंबर 2018, शाम 5 बजे तक

पदों का विवरण:
कुल पद- 92

बधिर एवं गूंगे स्कूल-

असिस्टेंट टीचर (AT)- 44 पद

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)- 23 पद

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)- 14 पद

मानसिक रूप से मंद बच्चों के स्कूल-

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)- 2 पद

दृष्टिहीन स्कूल-

असिस्टेंट टीचर (AT)- 3 पद

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)- 4 पद

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)- 2 पद

शैक्षणिक योग्यता:

असिस्टेंट टीचर (AT)- 12वीं पास होने के साथ स्पेशल एजुकेशन में 2 वर्षीय डिप्लोमा।

ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर (TGT)- बैचलर्स डिग्री के साथ स्पेशल एजुकेशन में बीएड।

पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT)- मास्टर्स के साथ स्पेशल एजुकेशन में बीएड।

आवेदन कैसे करें:

योग्य उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के तहत आवश्यक दस्तावेजों के साथ 7 दिसंबर 2018को शाम 5 बजे तक अपना आवेदन डिप्टी डायरेक्टर ऑफिस, जीएलएनएस कॉम्प्लेक्स, दिल्ली गेट, दिल्ली के पते पर भेज सकते हैं।


















                        साभार जागरण.कॉम

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

शिक्षामित्र समायोजन रद्द करने का मामला ; प्रभावित होंगे कई सरकारी मिशन और कार्यक्रम, अहम जिम्मेदारियाँ निभा रहे थे शिक्षामित्र, स्कूलों में अब शिक्षकों का और टोटा

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

बीटीसी प्रशिक्षुओं पर लाठीचार्ज : शिक्षकों के 15 हजार पदों पर नियुक्ति की मांग

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड