10वीं पास इकलौती कन्या संतान (सिंगल गर्ल चाइल्ड) को छात्रवृत्ति ; करें ऑनलाइन आवेदन 18 अक्तूबर 2019 तक

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं पास इकलौती कन्या संतान (सिंगल गर्ल चाइल्ड) को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। 


इसके लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की एक हार्डकॉपी सीबीएसई को भी भेजनी होगी।

How to Start your Own Business? Step by Step Guide

खास बातें

  • 10वीं पास इकलौती कन्या संतान(सिंगल गर्ल चाइल्ड) कर सकती हैं आवेदन।

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर तो 15 नवंबर तक सीबीएसई को भेजें हार्डकॉपी।

सीबीएसई की वेबसाइट www.cbse.nic.in पर इस साल 10वीं पास हर छात्रा छात्रवृत्ति को ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। 

सीबीएसई के मुताबिक इसकी सबसे प्रमुख शर्त यह है कि वह अपने माता-पिता की इकलौती कन्या संतान होनी चाहिए। गत वर्ष जिन छात्राओं ने इस स्कॉलरशिप का लाभ लिया होगा उन्हें भी अपनी छात्रवृत्ति के रिन्यूअल के लिए आवेदन करना होगा।

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 18 अक्तूबर है। इसके बाद 15 नवंबर तक सीबीएसई में अपने आवेदन की हार्डकॉपी जमा करा सकते हैं। यह छात्रवृत्ति अधिकतम दो वर्षों तक दी जाती है। इसके तहत प्रतिमाह 500 रुपये की छात्रवृत्ति राशि दी जाती है।

Career in Insurance Sales: A Promising Career for youth in India

ये है पात्रता और योग्यता

पात्रता
आवेदन करने वाली छात्रा के 10वीं में कम ये कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए।
छात्रा 11वीं और इसके बाद 12वीं में सीबीएसई से पढ़ रही हो।
एक अकादमिक सत्र में छात्रा की ट्यूशन फीस 1500 रुपये प्रतिमाह से अधिक नहीं होनी चाहिए।

Government Job of Horticulture Inspector ; Learn Ability, Selection Process, Salary And Where Will Get Job?


                           यह है योग्यता
सिंगल गर्ल चाइल्ड स्कॉलरशिप में आवेदन के लिए सीबीएसई से दसवीं पास छात्रा कम से कम 60 प्रतिशत के साथ उत्तीर्ण होना जरूरी है। इसके बाद 11वीं और 12वीं की पढ़ाई के लिए वह ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। 11वीं और 12वीं में स्कूल में उसकी ट्यूशन फीस 1500 रुपये मासिक से अधिक नहीं होनी चाहिए। सबसे अहम शर्त यह है कि वह लड़की अपने माता-पिता की इकलौती संतान हो।

यह प्रमाणपत्र जरूरी

10वीं की मार्कशीट की फोटोकॉपी, हिंदी या अंग्रेजी में अभिभावकों का शपथपत्र। जिसके तहत दस रुपये के एफिडेविट पर यह घोषणा हो कि वह लड़की उनकी इकलौती संतान है।
 
यह एफिडेविट एसडीएम या प्रशासन के किसी अफसर से प्रमाणित हो। इसके साथ ही किसी बैंक का कैंसिल चेक और बैंक पासबुक की प्रमाणित फोटोकॉपी। आवेदन के साथ बैंक का नाम, अकाउंट नंबर, आरटीजीएस/एनईएफटी/आईएफएससी कोड जरूर हो। 


Comments

Popular posts from this blog

IIGM, JRF की 15 वैकेंसी नवी मुंबई में

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

आर्मी पब्लिक स्कूल, बरेली में पीआरटी, टीजीटी, पीजीटी और अन्य पदों के लिए भर्तियां, करें आवेदन 30 जून 2020 तक

ओपीएससी कटक में चिकित्सा अधिकारी (सहायक सर्जन) के 372 पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र में 500 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों पर भर्ती : 6 सितम्बर तक करें आवेदन

बागवानी निदेशालय में फार्म मैनेजर, टेक फैसिलिटेटर और अन्य पदों पर भर्तियाँ, 4 जुलाई 2020 तक करें आवेदन