UGC नेट परीक्षा ; सफल उम्मीदवारों का अब नेशनल फेलोशिप में सीधे चयन, आयोग ने किया नियमों में बदलाव

नेट परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का अब नेशनल फेलोशिप में सीधे चयन होगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने इस संदर्भ में नियमों में बदलाव किया है। इसी के तहत जून 2019 में आयोजित नेट परीक्षा में सफल 890 एससी वर्ग के उम्मीदवारों का चयन किया गया है और इनके नाम की सूची भी जारी की गई है। 

आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से नए नियम के संबंध में देश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को पत्र लिखा गया है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के नए नियमों के तहत इस सूची को जारी किया गया है। फेलोशिप का लाभ पाने वाले छात्रों को नए नियमों के तहत फेलोशिप राशि मिलेगी। नए नियम के मुताबिक, फेलोशिप प्रदान करने के लिए यूजीसी नेट, जेआरएफ और सीएसआईआर-नेट जेआरएफ परीक्षा को आधार पर बनाया जाएगा। 

एमफिल और पीएचडी की पढ़ाई करने वाले इन उम्मीदवारों को संशोधित रकम के आधार पर फेलोशिप मिलेगी। इसके तहत जेआरएफ में 31 हजार रुपये प्रति माह और एसआरएफ में 35 हजार रुपये मिलेंगे। उम्मीदवारों को बढ़ी हुई फेलोशिप राशि का लाभ एक जनवरी 2019 से मिलेगा। आयोग के मुताबिक, कुल दो हजार छात्रों को इस फेलोशिप का लाभ मिलना है।

Comments

Popular posts from this blog

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

पीएचडी (ग्रेड-बी) फॉर रिसर्च पोजिशन के 14 पदों पर आवेदन ; अंतिम तारीख 30 नवंबर 2018

शिक्षामित्र समायोजन मामला : नियमित बीटीसी करने वाले भी नहीं बन सके शिक्षक, अयोग्य की भीड़ में पिस गए योग्य

"उ ०प्र० की बेसिक शिक्षा का गिरता स्तर" ; शिक्षक का एक जबाव

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

79 हजार शिक्षकों की भर्ती अधर में ; 15वां संशोधन हाईकोर्ट से निरस्त होने के कारण सपा सरकार में एकेडमिक रिकार्ड के आधार पर नियुक्ति पाने वाले शिक्षकों की सांस अटकी

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक