यूपी में 3900 शिक्षकों की भर्ती: अभी तक नहीं शुरू हो सकी असिस्टेंट प्रोफेसर के 3900 पदों की भर्ती प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश के सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के 3900 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हो सकी।
 प्रदेश भर के डिग्री कॉलेजों से विषयवार मिली रिक्त पदों की सूचना का शासन के निर्देश पर सत्यापन करने के बाद उच्च शिक्षा निदेशालय ने फरवरी के पहले सप्ताह में शासन को 43 विषयों के 3900 रिक्त पदों का ब्योरा भेजा था।

Top 5 Simple ways to earn $ 100 from your home

प्रतियोगी छात्रों में उम्मीद जगी थी की भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी लेकिन तीन महीने हो गए अभी तक भर्ती का कुछ अता-पता नहीं है।
 उच्च शिक्षा निदेशालय के अफसरों का कहना है कि फरवरी में शासन को भेजे गए ब्योरे के बाद अभी तक वहां से कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसबीच प्रतियोगी छात्रों की ओर से दिए गए ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए उच्च शिक्षा निदेशालय शासन को इस बारे में एक बार फिर पत्र लिखने जा रहा है। प्रतियोगी छात्रों ने सीएम तथा डिप्टी सीएम एवं उच्च शिक्षा मंत्री को ट्वीट कर भर्ती प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की है।

Top 10 Data Entry Online/Offline jobs from Home without Investment

अब तक की सबसे बड़ी भर्ती होगी:
असिस्टेंट प्रोफेसर की अब तक की यह सबसे बड़ी भर्ती होगी। अभी तक किसी भर्ती में इतने ज्यादा पद नहीं रहे हैं। उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग की दो भर्तियों की बात करें तो विज्ञापन संख्या 46 में 45 विषयों के 1652 पद थे जबकि वर्तमान में जिस विज्ञापन संख्या 47 की भर्ती प्रक्रिया चल रही है, उसमें 35 विषयों के 1150 पद शामिल हैं। 
यही वजह है कि प्रतियोगी छात्रों को इस भर्ती का बेसब्री से इंतजार है। इंतजार की एक वजह यह भी है कि सहायता प्राप्त डिग्री कॉलेजों में रिक्त असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों के लिए पिछले तीन वर्षों में आयोग कोई नई भर्ती शुरू नहीं कर सका है।

Top High-paying jobs that pay $ 100 per day

 विज्ञापन संख्या 47 की प्रक्रिया जून 2016 में शुरू की गई थी। अभी तक इसके 1150 पदों पर चयन नहीं हो सका है। पदों की संख्या के लिहाज से बड़े दो विषयों का अभी परिणाम तक घोषित नहीं किया जा सका है।

Comments

Popular posts from this blog

बैंक में पीओ की निकली 330 वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन ; अंतिम तिथि 27 सितंबर 2018

15,000 सहायक अध्यापकों की भर्ती ; मंगलवार से प्रकाशित होंगे काउंसलिंग के विज्ञापन, पहली काउंसलिंग 26 अक्तूबर व दूसरी 6 नवंबर को

jobs for 13 posts of DSP in NIA

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

शिक्षामित्रों ने टीईटी-15 के लिए कसी कमर ; शिक्षामित्र संघ ने सभी जिला एवं मंडल अध्यक्ष को लिखी चिळी

जल्द ही करोड़ों की सैलरी वाली नौकरियों की बहार ; 1500 से ज्यादा नौकरियां

UPSSSC pre exam के 672 पदों की भर्ती, परीक्षा प्री के लिए एडमिट कार्ड जारी upsssc.gov.in से निकाले

स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे अब खादी एवं ग्रामोद्योग की तैयार की हुई ड्रेस पहनेंगे ; स्कूल ड्रेस मुहैया कराने की तैयारी

नॉन टीचिंग श्रेणी के ग्रेड-1/2 के 116 पदों पर भर्तियाँ, 06 मार्च 2020 तक करें आवेदन

एलआईसी में एएओ के700पदों पर भर्ती