खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) UPPSC भर्ती : पहले अवसर कम अब प्रतिनियुक्ति से हुई परेशानी

लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा के लिए तैयारी करने वाले प्रतियोगियों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। पिछले वर्ष आयोग ने पीसीएस प्री से मेंस के लिए सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 18 से घटाकर 13 गुना कर मेंस में शामिल होने का अवसर कम कर दिया था।

Top High-paying jobs that pay $ 100 per day

 प्रतियोगी इससे लगे झटके से अभी उबरे भी नहीं थे कि अब उन्हें एक और झटका लग गया है।
पीसीएस संवर्ग में शामिल सबसे महत्वपूर्ण खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) के पद पर प्रतिनियुक्ति किए जाने के फैसले ने उनके सामने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।

Top career Making Options for women in India and Abroad

 बेरोजगारी का दंश झेल रहे प्रतियोगी बीडीओ के रिक्त 336 पदों को दूसरे विभागों के अफसरों की प्रतिनियुक्ति से भरे जाने के शासन के निर्णय से आक्रोशित हैं।
 शनिवार को प्रतियोगियों ने केंद्रीय सतर्कता आयोग और मानवाधिकार आयोग के अध्यक्षों को ई-मेल के जरिए शिकायती पत्र भेजा है। 
प्रतियोगी छात्र संघर्ष समिति के मीडिया प्रभारी अवनीश पांडेय सहित अन्य प्रतियोगियों का आरोप है कि शासन के कुछ अफसरों की मिलीभगत से ऐसा कर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है।
वर्ष 2017 से की जा रही मांग के बाद भी इन पदों को पीसीएस के जरिए न भरा जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है।

Online Transcription Jobs : Top sites and all about this job

 मांग करने के बावजूद पीसीएस की पिछली तीन भर्तियों 2017, 2018 और 2019 में बीडीओ के रिक्त पदों को शामिल नहीं किया गया। अब जबकि पीसीएस 2020 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो इन पदों पर प्रतिनियुक्ति की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
 प्रतियोगी छात्रों का कहना है कि वे इस अन्याय को अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेंगे। रिक्त पदों को पीसीएस में शामिल कराने के लिए उग्र आंदोलन किया जाएगा। क्योंकि इन पदों को पीसीएस में शामिल न कर उनका हक मारा जा रहा है। 

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन