CTET EXAM 2020 : परीक्षा 5 जुलाई को दो शिफ्ट में, CBSE जल्द ही ADMIT CARD करेगा जारी,

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी (CBSE) ने सेंट्रल टीचर्स
एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया है।  

कोरोनावायरस के बढ़ते प्रसार के कारण हुए लॉकडाउन के कारण कई प्रवेश और प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया गया था। 

 लेकिन CTET 2020 निर्धारित तिथि के अनुसार 5 जुलाई, 2020 को आयोजित किया जाएगा।

  यह परीक्षा पूरे देश में दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।  पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

 90 मिनट पहले पहुंचना होगा परीक्षा केंद्र मेंं

 वहीं, बोर्ड जल्द ही CTET 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी करेगा।  परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार CTET की ऑफिशियल वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

 साथ ही दिए गए केंद्र में परीक्षा के लिए उपस्थित हो सकते हैं।  उम्मीदवार ध्यान रखें कि उनकी परीक्षा शुरू होने से 90 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा।

 112 शहरों में आयोजित परीक्षा होगी

 रविवार 5 जुलाई, 2020 को CBSE द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के 14 वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा। 

 यह परीक्षा देशभर के 112 शहरों में आयोजित की जाएगी।  परीक्षा का आयोजन दो स्तरों पर किया जाएगा, प्राथमिक स्तर और उच्च प्राथमिक स्तर।

  दोनों ही परीक्षाओं के एक ही दिन अलग-अलग शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।  कक्षा 1 से 5 के शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवारों को पहले पेपर देना होगा।  

वहीं, कक्षा 6 से 12 के शिक्षक बनने के लिए उम्मीदवार दूसरे पेपर में शामिल होंगे।

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक