UP fraud recruitment : फर्जी शिक्षामित्र और अनुदेशकों पर लटकी तलवार, अभिलेखों की होगी जांच

पीलीभीत। अनामिका शुक्ला प्रकरण के बाद अपर मुख्य सचिव
रेणुका कुमार ने परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्र और जूनियर स्कूलों में कार्यरत अंशकालिक अनुदेशकों के शैक्षिक अभिलेखों का सत्यापन कराने का आदेश दिया है।

Top10 Online survey Sites that pay Quick Money

 शिक्षामित्र और अनुदेशकों का डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराने के भी आदेश दिए गए हैं।

सर्व शिक्षा अभियान के तहत 1565 और बेसिक शिक्षा विभाग से 82 शिक्षामित्रों के अलावा 654 अनुदेशक जनपद में कार्यरत हैं। इनके शैक्षिक अभिलेख, आधार कार्ड और निवास प्रमाण पत्र सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
 अपर मुख्य सचिव के पत्र में कहा गया है कि खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से शिक्षामित्र और अनुदेशकों का रोस्टर बनाकर ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोशल डिस्टेंस से प्रतिदिन दस-दस लोगों को बुलाकर मूल अभिलेखों की जांच की जाए।
 शिक्षामित्र और अनुदेशकों के शैक्षिक अभिलेख और अन्य प्रमाणपत्रों का ऑनलाइन और रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से संबंधित बोर्ड और विश्वविद्यालय से सत्यापन कराया जाए।

WHY SHOULD STUDENTS AND GRADUATES GO TO A CAREER COUNSELOR?

 इसमें जो भी खर्चा होगा, उसका भुगतान समग्र शिक्षा के बजट से होगा। किसी के मूल अभिलेख और आधार कार्ड फर्जी मिलें तो उसकी सेवा समाप्त कर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
 फर्जी शिक्षा मित्र या अनुदेशक को अभी तक जो मानदेय दिया गया है, उसकी रिकवरी भी होगी।
 शिक्षामित्र और अनुदेशकों के शैक्षिक अभिलेख और अन्य विवरण मानव संपदा पोर्टल पर अपलोड कराने में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई है।

Use Top 5 Tips to Crack JEE Examination 2019 Very Easily

शासन से शिक्षामित्र और अनुदेशकों के अभिलेख चेक करने के निर्देश मिले हैं। खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ रूपरेखा तैयार कर जल्द ही इनका सत्यापन शुरु कराया जाएगा।
देवेंद्र स्वरूप, बीएसए

Comments

Popular posts from this blog

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

संघ लोक सेवा आयोग में 796 पदों पर भर्तियां, स्नातक पास वाले करें आवेदन 03 मार्च, 2020 तक

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण