UP TEACHERS RECRUITMENT : शिक्षक पद पर चयनित अभ्यर्थियों को समय से मिलेगी नियुक्ति

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से शिक्षक पद
पर चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित होने के बाद अब नियुक्ति के लिए भटकना नहीं होगा।



Want to work away from home? then these Top Countries are ready to welcome, Know the purpose and expenses

 विद्यालयों की आवंटन सूची अब शासन और माध्यमिक शिक्षा निदेशक को भी भेजी जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया पर शासन की निगरानी होगी।

 साथ ही नियुक्ति के दौरान अक्सर होने वाले विवादों में भी कमी आएगी।

इस बाबत अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव को पत्र जारी किया गया है।

BPO-KPO: Best Career options for 10th and 12th pass youth


माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड से शिक्षकों के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थियों के विद्यालय आवंटन की सूची केवल जिला विद्यालय निरीक्षकों और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को ही प्रेषित की जाती है, जबकि शासन और शिक्षा निदेशक को यह सूची नहीं भेजी जाती है।

 ऐसे में अभ्यर्थियों को निर्धारित समय में नियुक्ति मिली या नहीं, शासन स्तर पर इसका अनुश्रवण नहीं हो पाता है। अक्सर नियुक्ति के लिए विद्यालय पहुंचने पर चयनित अभ्यर्थियों को भटकना पड़ता है।

कई मामलों में तो अभ्यर्थी कोर्ट चले जाते हैं और मामला जब शासन या शिक्षा निदेशक तक पहुंचता है, तब उन्हें इस विवाद की जानकारी होती है।

Top 12+ Online jobs that pay daily or weekly or immediately after work


नियुक्ति को लेकर ऐसे विवाद अक्सर सामने आते रहते हैं। इसी के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड के सचिव को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि चयनित अभ्यर्थियों की जनपदवार/विद्यालयवार नियुक्ति के लिए किए गए आवंटन की सूची जिला विद्यालयों निरीक्षकों एवं मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों के साथ ही शासन और शिक्षा निदेशक माध्यमिक को भी उपलब्ध कराई जाए, ताकि चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति की कार्यवाही का प्रभावी अनुश्रवण किया जा सके और न्यायिक वाद की स्थिति से बचा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

भारतीय डाक विभाग में सरकारी नौकरी के लिए फिर एक मौका, 15 जनवरी, 2020 तक करें आवेदन

1337 प्रधानाचार्यो और शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त ; स्कूलों को पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर चलाने का निर्णय 

शिक्षा मित्रों का समायोजन मामला ; विरोध में पांच अक्टूबर से सात अक्टूबर तक जंतर मंतर पर प्रदर्शन

Up: Court case of 41 thousand soldiers deliver recruitment

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

29 हजार शिक्षकों की नियुक्ति में पेंच ; तकनीकी स्नातक डिग्री धारकों को भी नियुक्ति दी गई जिनपर स्नातक में गणित या विज्ञान विषय नहीं, कोर्ट के आदेश पर निर्भर करेगी शिक्षकों की नियुक्ति

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ग्रुप डी एडमिट कार्ड 2020 : शीघ्र होंगे जारी, अधिकारिक वेबसाइट से ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

बीएड 2016; प्रवेश काउंसिलिंग आज से, रैंक एक से 6500 तक के अभ्यर्थी बुलाए गए

मोती कैसे प्राप्त करें ?