टीजीटी-पीजीटी भर्ती 2020 : वेबसाइट ठप, टीजीटी-पीजीटी के आवेदन रुके

 प्रयागराज : अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में


प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) 2020 की भर्ती के लिए आवेदन की वेबसाइट तकनीकी कारणों से बंद हो गई है। 

आवेदन कब से खुलेंगे, इसकी जानकारी चयन बोर्ड को भी नहीं है। उप सचिव नवल किशोर ने सूचित किया है कि एनआईसी की परीक्षा वेबसाइट के सर्वर में तकनीकी समस्याओं के कारण टीजीटी-पीजीटी 2020 के ऑनलाइन आवेदन की सुविधा अनुपलब्ध रहेगी।

 वेबसाइट के पुन: क्रियाशील होने पर सूचित किया जाएगा।

शिक्षकों के 15508 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 अक्तूबर से शुरू हुए थे।


 शुरुआत के तीन दिन में 10 हजार से अधिक पंजीकरण हुए थे। कई विश्वविद्यालयों के बीएड और परास्नातक पाठ्यक्रमों के परिणाम घोषित नहीं होने के कारण आवेदन की गति शुरुआत में थोड़ी धीमी थी। लेकिन धीरे-धीरे वेबसाइट पर लोड बढ़ने लगा था।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

3,500 Panchayat officials recruitment in Up

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

ऐक्सिस प्राइवेट बैंक (Axis Bank) में 1643 CSO, Manager & Others पदों की भर्तियां, 15 अगस्त 2020 तक करें आवेदन