यूपी पुलिस में जल्द ही 9400 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती, परीक्षा जनवरी माह में कराने की कोशिश

 यूपी पुलिस में जल्द ही 9400 पुलिस उप निरीक्षकों की भर्ती होगी।


पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड इसके लिए जनवरी में परीक्षा आयोजित कराने की तैयारी कर रहा है। 

यूपी पुलिस में 9400 उप निरीक्षकों की भर्ती प्रक्रिया के लिए टेंडर कर चुका है।

 भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राज कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब शासन से आगे की प्रक्रिया के लिए अनुमति मांगी जा रही है।

 बोर्ड इसके लिए बृहस्पतिवार तक शासन को पत्र भेजेगा। शासन की अनुमति मिलने के बाद आगए की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। 

उन्होंने बताया कि अनुमति हासिल होने के बाद अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। 

आवेदन हासिल होने और उनका परीक्षण करने में तकरीबन एक माह का समय लगेगा।

 इसके बाद आन लाइन ओरीक्षा आयोजित की जाएगी। विश्वकर्मा ने कहा कि सब इंस्पेक्टरों की भर्ती की परीक्षा जनवरी माह के पहले पखवारे में करा लिए जाने की कोशिश की जा रही है।  

भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा उप निरीक्षक (मिनिसटीरियल) के लगभग तीन हजार पदों पर और जेल वार्डन व फायर मैन के भी तीन हजार से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है।

 इसमें घुड़सवार पुलिस के पद भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन सभी पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।



Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

भारतीय आयुध निर्माणी बोर्ड में 6060 पदों पर भर्तियां, 9 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक