Posts

मोअल्लिम उपाधि धारकों को फिर मौका ; बचे पद भरने को पुराने आवेदकों की चौथी काउंसिलिंग कराने का फैसला

             मोअल्लिम-ए-उर्दू उपाधिधारकों के लिए उर्दू शिक्षकों के 4280 पदों पर वर्ष 2013 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया में बचे हुए 1939 पदों को भरने के लिए राज्य सरकार ने चौथी काउंसिलिंग कराने का फैसला किया है।              उर्दू शिक्षकों के बचे हुए पदों को भरने के लिए 10 फरवरी 2014 को जारी शासनादेश और उसके क्रम में हुई नियुक्ति प्रक्रिया को निरस्त करने का निर्णय किया गया है। अब इन पदों के लिए होने वाली चौथी काउंसिलिंग में पुराने विज्ञापन के क्रम में आवेदन करने वाले ऐसे पात्र अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा जो विज्ञापन निरस्त हो जाने से वंचित रह गए थे।              चौथी काउंसिलिंग में 17 अगस्त 2013 को प्रकाशित विज्ञापन के क्रम में आवेदन करने वाले 11 अगस्त 1997 के पहले के मोहल्लिम-ए-उपाधिधारक के साथ अदीब-ए-माहिर (इंटरमीडिएट), अदीब-ए-कामिल (स्नातक), अदीब, मुंशी, मौलवी (हाईस्कूल) व आलिम (इंटरमीडिएट) की शैक्षिक योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों को मौका दिया जाएगा। इसके लिए 17 अगस्त 2013 के...

क्वॉलिटी एजुकेशन के लिए टीचर्स को ट्रेनिंग ; डायट में टीचर्स की ट्रेनिंग के लिए बनेगा एक पोर्टल

             क्वॉलिटी एजुकेशन के लिए टीचर्स को ट्रेनिंग देने वालों का अलग कैडर बनाया जाएगा।               राज्यसभा में यह जानकारी देते हुए एचआरडी मिनिस्टर ने कहा कि राज्यों से कहा गया है कि वे टीचर्स ट्रेनर का अलग कैडर तैयार करें।               साथ ही उनकी ट्रेनिंग के लिए अलग से सिलेबस तय किया जाए। उन्होंने बताया कि डाइट (जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान) में टीचर्स की ट्रेनिंग के लिए एक पोर्टल बनाया जा रहा है। Keywords ; teachers,training,diets,portals

यू पी ; गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई से मिड-डे मील में बटेंगे ताजे और मौसमी फल

           परिषदीय स्कूल के पौने दो करोड़ बच्चों को गर्मी की छुट्टियों के बाद जुलाई से मिड-डे मील योजना के तहत प्रत्येक सोमवार को ताजे व मौसमी फल दिये जाएंगे।                बच्चों को स्कूल पहुंचते ही सुबह के नाश्ते के तौर पर फल दिये जाएंगे जिससे कि उन्हें पढ़ाई के लिए वांछित ऊर्जा (कैलोरी) उपलब्ध हो सके। साथ ही फल खाने और मिड-डे मील के बीच पर्याप्त अंतराल भी हो।                जुलाई का पहला सोमवार चार तारीख को पड़ रहा है। लिहाजा चार जुलाई से स्कूलों में फल वितरण शुरू होगा। सोमवार को छुट्टी होने पर अगले शिक्षण दिवस में फल बांटे जाएंगे।                 बेसिक शिक्षा विभाग ने इस बारे में मंगलवार को सभी जिलाधिकारियों को शासनादेश जारी कर दिया है। सोमवार को हर बच्चे को एक फल दिया जाएगा जिसकी अनुमानित लागत चार रुपये आंकी गई है।                  फल वितरण के लिए जारी की जाने वाली धनराशि ‘फल’ नामक मद...

नौकरी मांगने के बदले मिलीं लाठियां ; सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नियुक्ति की मांग को लेकर युवा आमरण अनशन पर 

             नौकरी मांग रहे युवाओं पर मंगलवार को लाठीचार्ज हुआ। पुलिस ने आंदोलन कर रही महिलाओं एवं युवाओं को जमकर पीटा। इसमें दर्जनों युवा जख्मी हुए।             बेसिक शिक्षा परिषद सचिव कार्यालय में तालाबंदी के बाद कर्मचारियों ने थाने में तहरीर दी थी। उसी के बाद से पुलिस-प्रशासन सक्रिय हुआ। आंदोलन की अगुआई कर रहे 13 नेताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। लाठीचार्ज से आमरण अनशन पर बैठे युवा भी भागे। देर शाम धरना स्थल खाली करा लिया और वहां बड़ी संख्या में पुलिस बल जमा रहा।              बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक स्कूलों में 72825 सहायक अध्यापकों की भर्ती की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सात दिसंबर 2015 को याचियों (नौकरी की विसंगतियों को न्यायालय में चुनौती देने वाले युवा) की नियुक्ति का आदेश दिया था। बीते 24 फरवरी को शीर्ष कोर्ट ने फिर कहा कि उन समस्त याचियों की जिनकी योग्यता सात दिसंबर के आदेश के अनुरूप है, को दस सप्ताह में नियुक्त किया जाए।            ...

"नाना पाटेकर " अद्भुत और अविश्वसनीय महानायक

                बेहद साधारण से चेहरे वाले असाधारण इंसान ..".नाना पाटेकर " ....जिनका नाम लेते ही उनके चेहरे से पहले जो डायलाग याद आता है..."ये हिन्दू का खून ये मुसलमान का खून " just kidding.............. अभिनय के क्षेत्र में वो किसी महानायक से कम नही ...लेकिन अभी जिस नेक कार्य से वो चर्चा में आये है वो अद्भुत और अविश्वसनीय है ...|            .. उन्होंने अपने अकेले के दम पर 5000 से अधिक ऐसे किसान परिवारों को अपने घर से 15000 रूपये आर्थिक सहायता की जिनके किसान मुखिया ने सूखे से व्याकुल हो आत्महत्या कर ली .|...आप में से शायद कुछ लोगो ने न्यूज़ में देखा हो..नाना जब मृतक किसान परिवारों को चेक वितरण कर रहे थे ,.कुछ युवा लडको का समूह मोबाइल पे उनकी चेक देती फोटोज लेने लगा..|               नाना उन्हें खदेड़ते हुए बिलकुल नाना वाले अंदाज़ में बिफर पड़े .....यहाँ फंक्शन हो रहा है क्या......? ?........ये 5000 लोगो की मय्यत है और तुम जैसे लोग फोटोज ले रहे हो .| . मुझे उनकी तिरंगा वाली सरफिरा, अ...

बीटीसी -2015-16 ; लगभग 20 हजार बढ़ेंगी सीटें , सत्र 22 सितम्बर से शुरू करने का आदेश

          2015-16 सत्र से बीटीसी की लगभग 20 हजार सीटें बढ़ेंगी। नए सत्र के लिए 407 प्राइवेट बीटीसी कॉलेजों ने 50-50 सीटों पर प्रवेश के लिए संबद्धता देने का अनुरोध किया है। इनमें से 377 कॉलेजों को संबद्धता देने के लिए राज्य स्तरीय समिति ने संस्तुति कर दी है।           शासन से मंजूरी मिलने के बाद इन्हें संबद्धता का पत्र जारी कर दिया जाएगा। बचे हुए 40 में से 32 कॉलेजों में कुछ कमी रह गई है जबकि आठ ने 2016-17 सत्र से बीटीसी शुरू करने के लिए संबद्धता मांगी है।             मई तक इन 32 निजी कॉलेजों को भी मंजूरी मिल जाएगी।इस प्रकार 2015-16 सत्र के लिए 399 नए प्राइवेट कॉलेजों की 19,950 सीटें बढ़ जाएंगी।              वर्तमान में 1034 प्राइवेट कॉलेजों में 51,700 और 63 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों (डायट) में 10,500 यानि कुल 62,200 सीटें हैं। नए 399 निजी कॉलेजों की 19950 सीटें जुड़ने के बाद 2015-16 सत्र के लिए बीटीसी की कुल 82,150 सीटें हो जाएंगी।        ...

मिड डे मील के रसोइयों का मानदेय होगा दोगुना ; राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा

              राज्य सरकार ने मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ा कर 2 हजार रुपए करने का प्रस्ताव केन्द्र को भेजा है। केंद्र ने अगर धनराशि दे दी तो इसी वित्तीय वर्ष में रसोइयों को लाभ मिलना तय है।              एमडीएम में 3,98,073 रसोइये काम कर रहे हैं। रसोइये लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं लेकिन इस बार राज्य सरकार ने इसके लिए केन्द्र से 1041.68 करोड़ रुपये मांगे हैं।              हालांकि यूपी में रसोइयों के 4,34,032 पद स्वीकृत हैं लेकिन अभी तक लगभग 4 लाख ही कुक रखे गए हैं। यूपी में रसोइयों को मानदेय देने में तत्परता नहीं बरती जाती है।              पिछले वर्ष की रिपोर्ट देखे तो जितना बजट इसके लिए मिलता है उसका 58 फीसदी ही इस्तेमाल किया गया। गौतमबुद्ध नगर ऐसा जिला रहा जहां रसोइयों को मानदेय दिया ही नहीं गया। वहीं 18 जिले ऐसे हैं जहां 50 फीसदी से भी कम रसोइयों को मानदेय मिला।               मिड डे मील में गा...