प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली ; आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच किया बेपर्दा
प्रशासनिक अफसरों की भर्ती में धांधली" उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी प्रशासनिक और सरकारी नौकरियों में धांधली से तूफान मचा है. आजतक ने स्टिंग ऑपरेशन करके उस धांधली का सच बेपर्दा किया है. यूपी पीसीएस में एक जाति विशेष पर इंटरव्यू और बहुत हद तक लिखित परीक्षा में भी नंबर लुटाए गए. समाजवादी पार्टी में संसद से लेकर विधानसभा तक मुलायम सिंह यादव के कुनबे का राज है. संसद में मुलायम सिंह यादव, बहू और भतीजों के साथ खुद विराजमान हैं और विधानसभा में बेटा और भाई. यूपी में सरकार ऐसी है कि कोई इसे बाप-बेटे की सरकार का नाम दे रहा है, तो कोई भाई-भतीजे की सरकार कहकर पुकार रहा है. लोगों के वोट से खानदान भी चुनकर आया है, इसलिए मुलायम सिंह यादव पर कोई सीधा आरोप नहीं लगा सकता. लेकिन वोट की राजनीति से परे उत्तर प्रदेश के लोक सेवा आयोग में जब मेरिट लिस्ट पर यादव राज सवार हो जाए, तो इल...
Comments
Post a Comment