उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र मामला : बेसिक शिक्षा मंत्री से मुलाक़ात के बाद तय किया कि कल से काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे शिक्षामित्र

           शिक्षा मित्र संघ के प्रतिनिधमंडल ने मंगलवार को बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी से मुलाकात की। चौधरी की आंदोलन वापस लेने की अपील पर शिक्षा मित्रों ने कहा है कि वे गुरुवार से बहिष्कार वापस लेंगे। स्कूलों में काली पट्टी बांधकर पढ़ाएंगे।
            शिक्षामित्रों के प्रदेश भर में विरोध-प्रदर्शन के चलते मंगलवार को भी प्राइमरी स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पाई। फतेहपुर में शिक्षामित्रों को रेलवे ट्रैक से हटाने के दौरान हुए पथराव में एसडीएम, सीओ समेत 12 पुलिसवाले घायल हो गए।
             लखनऊ में शिक्षामित्रों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। इलाहाबाद के आजाद पार्क में प्रदर्शन के दौरान ही एक शिक्षामित्र ने फांसी लगाने की कोशिश की। बस्ती में शिक्षामित्रों ने एसडीआई को बंधक बना लिया।
             चंदौली में एक शिक्षामित्र के पिता और बस्ती में एक शिक्षामित्र की मां की हार्ट अटैक के बाद मौत हो गई। महराजगंज, कुशीनगर और देवरिया में कई ऐसे स्कूलों में ताला लटक गया है जहां शिक्षामित्र ही सहायक अध्यापक बनने के बाद तैनात थे।

Kewards: shikshamitra,teachers,upgovt,samayojan

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions