सीएम ने सभी शिक्षामित्रों से अपील की ; धैर्य न खोएं वापस मिलेगा सम्मान

             शनिवार को मुख्यमंत्री ने शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल से सर्किट हाउस में मुलाकात के दौरान आश्वासन दिया कि सरकार आपको आपका सम्मान दिलाएगी।ताजनगरी में आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से शिक्षामित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं को बताया।
               प्रतिनिधिमंडल से बात करते हुए सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि आप कल भी शिक्षक थे। आज भी शिक्षक और कल भी शिक्षक रहोगे।
                 सरकार आपकी समस्याओं को खत्म करने के लिए रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है। सरकार पूरी तरह से आपके साथ है। सीएम ने सभी शिक्षामित्रों से अपील की कि वह कोई गलत कदम न उठाएं। परेशान होकर आपके द्वारा उठाया गए कदम से सरकार को काफी दुख होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों के सम्मान के लिए वह दिन-रात एक किए हुए है। हर जरुरी कदम उठाया जा रहा है।
                 प्रतिनिधिमंडल में वीरेन्द्र सिंह छौंकार, शिशुपाल चाहर, पुनित उपाध्याय, नंद किशोर और राजेन्द्र त्यागी शामिल रहे। उत्तर प्रदेश शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह छौंकार ने बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद सभी संगठनों ने डायट परिसर में चल रहे धरने को खत्म करने का फैसला लिया है, लेकिन उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Kewards; teachers,TET,shikshamitra,samayojan

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions