शिक्षामित्र समायोजन मामला ; बेसिक शिक्षा बोर्ड पहुंचा सुप्रीमकोर्ट, बोर्ड ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दाखिल की याचिका

                 शिक्षा मित्रों के समर्थन में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड सुप्रीमकोर्ट पहुंच गया है। बेसिक शिक्षा बोर्ड ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की है।
                 शिक्षा मित्र पहले ही सुप्रीमकोर्ट में कैवियेट दाखिल कर चुके हैं ताकि उनका पक्ष सुने बगैर कोर्ट कोई आदेश पारित न करे।  
                   प्रदेश सरकार भी हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रही है। जल्दी ही राज्य सरकार की ओर से भी विशेष अनुमति याचिका दाखिल की जाएगी।
                    इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गत 12 सितंबर को उत्तर प्रदेश में पौने दो लाख शिक्षा मित्रों की सहायक शिक्षक पद पर भर्ती रद कर दी थी।
                   हाईकोर्ट ने कहा था कि टीईटी पास किए बगैर शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक नहीं बनाया जा सकता।
                      बोर्ड का कहना है कि शिक्षा मित्रों को नियम बना कर सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति किया गया है। इनकी नियुक्ति में कोई कानूनी खामी नहीं है।
                        बोर्ड का यह भी कहना है कि ये शिक्षा मित्र लंबे समय से पढ़ा रहे हैं। हाईकोर्ट ने फैसला देने से पहले कई पहलुओं पर विचार नहीं किया है।

Kewards ; teachers,shikshamitra,samayojan,tet

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

शिक्षामित्रों को टीईटी से छूट के लिए एनसीटीई को भेजा पत्र : मामला केंद्र के अधीन

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम