प्रदेश में भर्ती होंगे 32,000 खेल शिक्षक : हर अपर प्राइमरी में एक खेल शिक्षक का प्रस्ताव

          लखनऊ : प्रदेश के अपर प्राइमरी स्कूलों में जल्द ही 32,000 खेल एवं शारीरिक शिक्षकों की भर्ती होगी। पहली बार होने वाली इतनी बड़ी भर्ती के बाद प्रदेश में हर स्कूल को एक खेल शिक्षक मिल जाएगा। शिक्षा विभाग ने इसका प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है। शासन स्तर पर सहमति भी बन चुकी है। जल्द ही प्रस्ताव कैबिनेट में लाने की तैयारी है।
            यूपी में इस समय 46 हजार अपर प्राइमरी स्कूलों में बतौर खेल एवं शारीरिक शिक्षक एक भी स्थायी शिक्षक नहीं है।
            सर्व शिक्षा अभियान के तहत निश्चित मानदेय प्राप्त 14,000 शिक्षकों की भर्ती हुई थी। इसके अलावा सामान्य शिक्षक भर्तियों में कुछ बीपीएड डिग्रीधारियों को मौका दिया गया था, जिनसे खेल शिक्षक का काम लिया जाता है।
             प्रदेश में बड़ी संख्या में बीपीएड डिग्रीधारी बेरोजगार भी शिक्षक भर्ती में मौका दिए जाने की मांग करते रहे हैं। हाल ही में हुई 72 हजार शिक्षकों की भर्ती में शामिल किए जाने के लिए भी बीपीएड डिग्रीधारियों ने धरना-प्रदर्शन किया, फिर भी उन्हें मौका नहीं मिला।
            अब इन भर्तियों से बीपीएड डिग्रीधारी बेरोजगारों के लिए उम्मीद जगी है। सरकार की कोशिश है कि भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाए, ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकार इसे उपलब्धि के तौर पर गिना सके।
             हर अपर प्राइमरी स्कूल को खेल संसाधनों के लिए 20,000 रुपये सालाना बजट दिया जाएगा। इसके लिए सरकार ने 96.06 करोड़ रुपये बजट का प्रावधान किया है।


Keywords : teachers,physical,BpEd,upgovt

Comments

Popular posts from this blog

69 हजार शिक्षक भर्ती Answer Key : आज जारी होगी उत्तरमाला, अगले सप्ताह जारी हो सकता है रिजल्ट

बढ़ा शिक्षामित्रों का आक्रोश : पढ़ाई का बहिष्कार कर सड़क पर उतरे शिक्षामित्र, समायोजन में उप्र के साथ भेदभाव का आरोप

Recruitment to the post of Technician 'B' (Civil), Technician 'B' (Electrical) and Junior Hindi Translator

केंद्रीय रेशम बोर्ड, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा कई विभिन्न पदों पर भर्तियाँ, 17 जुलाई, 2020 तक करें आवेदन

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई

प्रतियोगियों में किस कदर अविश्वास ; आयोग पर चल रहे 3116 मुकदमे

आर्मी भर्ती रैली 2020 : 8वीं पास युवाओं के लिए भारतीय सेना में नौकरी का अवसर, ऑनलाइन करें आवेदन

शिक्षक पात्रता परीक्षा ; लागू होगा समान पाठ्यक्रम, एनसीटीई ने खराब नतीजों को देखते हुये सुधार की दिशा में उठाया कदम

उत्तर प्रदेश डाक सर्कल ग्रामीण डाक सेवक का परिणाम जारी, यहाँ करें चेक