69 हजार शिक्षक भर्ती : रिमांड पर लिया गया शिक्षक भर्ती गिरोह का सरगना केएल पटेल, घंटों चली पूछताछ

69 हजार शिक्षक भर्ती परीक्षा पास कराने वाले गिरोह का सरगना
केएल पटेल शुक्रवार को रिमांड पर लिया गया। इस दौरान उससे घंटों पूछताछ हुई।
 शिवकुटी पुलिस की ओर से रिमांड पर लिए जाने के दौरान उससे एसटीएफ अफसरों ने भी पूछताछ की।

Top 6 Online Small and Easy Jobs That Pay Daily or Weekly

 पूछताछ के दौरान उसने क्या जानकारी दी, यह स्पष्ट नहीं हो सका। लेकिन सूत्रों का कहना है कि पूछताछ के बाद भी पुलिस को कोई खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी।
शिक्षक भर्ती गिरोह का सरगना केएल पटेल समेत 11 लोगों को सोरांव पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

Top 8 + Online Transcription Jobs for Beginners

 इस दौरान यह भी पता चला था कि रेलवे परीक्षाओं में धांधली की कोशिश में जुटे गिरोह ने धरपकड़ के दौरान उसका भी नाम बताया था और शिवकुटी थाने में दर्ज मुकदमे में वह वांछित भी किया गया था।
 सोरांव पुलिस की ओर से जेल भेजे जाने के दौरान शिवकुटी पुलिस ने भी अपने मामले में उसका रिमांड बनवाया था।
पिछले दिनों शिवकुटी पुलिस की ओर से दी गई अर्जी पर कोर्ट ने आठ घंटे के लिए उसकी पुलिस कस्टडी रिमांड की अनुमति दी थी। कोर्ट की अनुमति पर शुक्रवार को शिवकुटी पुलिस ने उसे रिमांड पर लिया।

BPO-KPO: Best Career options for 10th and 12th pass youth

 नैनी जेल से उसे शिवकुटी थाने लाकर घंटों पूछताछ की गई।
इस दौरान उसके अधिवक्ता भी मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक, सरगना पर सोरांव में दर्ज मामले की जांच में जुटी एसटीएफ टीम ने भी शिवकुटी थाने पहुंचकर उससे पूछताछ की।
इस दौरान उससे जनवरी 2019 में रेलवे परीक्षा में धांधली करने वाले गिरोह के साथ ही शिक्षक भर्ती परीक्षा मामले से जुड़े सवाल भी पूछे गए।

Make Easy & Extra $ 450 / Mo For Free? Join a few amazing platforms

पूछताछ के बाद शाम पांच बजे के करीब उसे नैनी जेल में दाखिल करा दिया गया।
पुलिस इस मामले में सिर्फ इतना बताती रही कि उससे पूछताछ की गई। उधर एसटीएफ अफसरों ने भी पूछताछ किए जाने की बात कबूल की।
हालांकि सूत्रों के मुताबिक, घंटों पूछताछ के बाद भी उससे कोई खास जानकारी पुलिस को हासिल नहीं हो सकी। ज्यादातर सवालों के जवाब के तौर पर वह खुद को निर्दोष ही बताता रहा।

Comments

Popular posts from this blog

पुलिस में नौकरी करने का मौका ; आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर, 2017

कार्यकारी अधिकारी ग्रेड 4 के 65 पदों के लिए भर्तियां ; अंतिम तिथि 3 दिसंबर

आईआईसीटी भर्ती2018 ; टेक्निशियन के पदों पर आवेदन

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

नेशनल एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नालको) में 120 ग्रेज्युएट इंजीनियर पदों के लिए भर्तियाँ, सीघ्र करें आवेदन

सैनिक स्कूल में टीजीटी, एलडीसी, यूडीसी सहित अनेक पदों पर भर्तियाँ, 29 फरवरी 2020 तक करें आवेदन

Get paid to watch $400 to $500/ Month Watching Movie Previews

BSF sub-inspector and head constable, invites applications for a total of 230 vacant positions

स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर होगा तैयार ; पढ़ाई के साथ-साथ खेल कूद व अन्य गतिविधियों का भी समय होगा निर्धारण