Posts

69 हजार अध्यापक भर्ती : नियुक्ति प्रक्रिया जल्द पूरी करने पर हलफनामा दाखिल करेगी सरकार

Image
प्रयागराज : राज्य सरकार 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती मामले में नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही पूरी करने को लेकर शीघ्र ही शपथपत्र दाखिल करेगी।  संजय कुमार यादव की याचिका पर सुनवाई के दौरान महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अपना फैसला दे दिया है।   अब प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा जल्द ही हलफनामा दाखिल कर आगे की प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।  याचिका अधिक अंक पाकर ऊपर रहने वाले अभ्यर्थियों को काउंसिलिंग में न बुलाने और कम अंक वाले अभ्यर्थियों का चयन करने को चुनौती दी गई है।   इस मामले में इससे पहले महाधिवक्ता ने कहा था कि जो भी नियुक्तियां की गई हैं, वे अंतिम नहीं हैं।   उन्होंने यह आवश्वासन भी दिया था कि कम अंक वालों को नियुक्ति पत्र देने की बात पाई जाती है तो यह दुरुस्त किया जाएगा और अधिक योग्यता वालों को काउंसलिंग में बुलायाकर नियुक्ति दी जाएगी।  साथ ही गलत नियुक्तियां रद्द कर दी जाएंगी।

UP पुलिस भर्ती : UPPRPB ने दिया जेल वार्डर, फायरमैन, कांस्टेबल पोस्ट प्रेफरेंस बदलने का मौका, यहां देखें Direct Link

Image
  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ( यूपीपीआरपीबी ) ने जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली ऑफलाइन लिखित परीक्षा से पहले पोस्ट प्रेफरेंस बदलने का ऑप्शन खोला है।  बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर नोटिस जारी कर इसकी सूचना दी है।  बोर्ड ने कहा है कि जिन अभ्यर्थियों ने सभी पदों ( जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस) के लिए आवेदन किया है, उन्हें पदों का आवंटन उनके प्राप्तांकों के श्रेष्ठता और पदों की वरीयता क्रम (मेरिट कम ऑर्डर ऑफ प्रेफरेंस) के आधार पर किया जाएगा।  ऐसे अभ्यर्थियों को तीन पदों, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए जेल वार्डर, फायरमैन (पुरुष) एवं कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के सापेक्ष अपना वरीयता क्रम का चुनाव करना जरूरी है।  अगर अभ्यर्ती 10 दिसंबर 2020 तक वरीयता क्रम का चुनाव नहीं करते हैं तो बोर्ड द्वारा तय किया गया पदों की वरीयता का क्रम ये होगा - 1. फायरमैन. 2. जेल वार्डर 3. कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस ।  यूपी पुलिस जेल वार्डर, फायरमैन और कांस्टेबल घुड़सवार ...

69000 शिक्षक भर्ती : बचे हुए 36590 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 4 दिसम्बर के बीच काउंसलिंग, नियुक्ति पत्र की सूचना बाद में

Image
  69000 शिक्षक भर्ती में बचे हुए 36590 पदों पर भर्ती के लिए 2 से 4 दिसम्बर के बीच काउंसलिंग होगी।  नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए बाद में सूचना जारी की जाएगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।  हालांकि बेसिक शिक्षा विभाग ने चुनाव आयोग से नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए अनुमति मांगी थी लेकिन 3 दिसम्बर तक एमएलसी चुनाव के नतीजे आने के साथ ही अधिसूचना खत्म हो जाएगी।  पहले चरण में नियुक्ति पत्र 16 अक्तूबर को बांटे जा चुके हैं। चूंकि काउंसलिंग के लिए चुनाव आयोग की अनुमति की जरूरत नहीं है। इसलिए विभाग ने इसके लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। इससे पहले सरकार पहले चरण में 31277 पदों पर नियुक्ति पत्र जारी कर चुकी है और  इसमें लगभग 28,320 शिक्षक पदभार ग्रहण भी कर चुके हैं।  बाकी लगभग एक हजार से ज्यादा मामले हैं, जिनके आवेदन पत्र में काउंसलिंग के समय मामूली गलतियां पाई गईं।  वहीं कई ऐसे भी हैं जो कार्यभार ग्रहण करने नहीं पहुंचे। माना जा रहा है इसमें 68500 शिक्षक भर्ती के ऐसे अभ्यर्थी होंगे जिन्होंने बेहतर जिले की चाहत में भर्ती परीक्षा दी होगी लेक...

NTPC Diploma Trainee Recruitment 2020 : नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) में 70 डिप्लोमा धारक इंजीनियरों के लिए डिप्लोमा ट्रेनी पदों पर भर्तियाँ, 12 दिसंबर 2020 तक करें आवेदन

Image
  NTPC Diploma Trainee Recruitment 2020: नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एनटीपीसी) ने डिप्लोमा धारक इंजीनियरों के लिए डिप्लोमा ट्रेनी पद पर 70 वैकेंसी निकाली है।  आवेदन की अंतिम तिथि 12 दिसंबर है।  पहले चयनित उम्मीदवारों को 2 साल की ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद उन्हें 24000 बेसिक पे के साथ डब्ल्यू7 ग्रेड पर रखा जाएगा।  योग्यता : माइनिंग- माइनिंग/ माइनिंग, माइन, सर्वेइंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।  इलेक्ट्रिकल -  इलेक्ट्रिकल/इलेक्ट्रिकल एडं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।  मैकेनिकल - मैकेनिकल/ प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा। माइन सर्वे - माइन सर्वे/माइनिंग इंजीनियरिंग/माइनिंग एंड माइन सर्वेइंग में डिप्लोमा। नोट- -  डिप्लोमा रेगुलर मोड से हो और कम से कम 70 फीसदी मार्क्स होना जरूरी।   आवेदन फीस- सामान्य व ओबीसी - 300 रुपये  एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला वर्ग के लिए कोई फीस नहीं।  चयन: चयन में दो चरण होंगे। दोनों चरणों में ऑनलाइन टेस्ट होंगे। नोटिफिकेशन के लिए क्लिक करें 

UPPSC द्वारा 328 रिक्त पदों के विभिन्न विभागों में भर्तियाँ, 24 नवम्बर 2020 से करें ऑनलाइन आवेदन

Image
  प्रयागराज:  उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से विविध विभागों में 328 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी।  आयोग की ओर भर्तियों के लिए मंगलवार को विज्ञापन जारी कर दिया जाएंगा। रिक्त भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों के ऑनलाइन आवेदन 24 नवम्बर से करने होंगे। 328 रिक्त पदों के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश गृह पुलिस विभाग (उत्तर प्रदेश रेडिया सेवा) में सहायक रेडियो अधिकारी, उच्च शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश में असिस्टेंट प्रोफेसर, लोक निर्माण विभाग मे सहायक वास्तुविद, चिकित्सा शिक्षा विभाग में सहायक आचार्य, प्रशासनिक सुधार निदेशालय में शोध अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश चिकित्सा शिक्षा (होम्योपैथी) विभाग में प्रवक्ता के पदों पर आवेदन मांगा गया है।  ऑनलाइन आवेदन शुल्क बैंक में जमा करने की अन्तिम तिथि 21 दिसम्बर 2020 एवं ऑनलाइन आवेदन सबमिट किये जाने की अन्तिम तिथि 24 दिसम्बर 2020 होगी।  भर्ती के लिए इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर विस्तृत विज्ञापन और ऑनलाइन आवेदन के लिए दिये गये दिशा निर्देशों का गहनता से अध्ययन कर लें।  विस्तृत विज्ञापन 24 नवम्बर से आयोग की अध...

सरकारी बैंकों में नौकरी का बेहतरीन मौका, सीघ्र करें ऑनलाइन आवेदन

Image
सरकारी बैंक में नौकरी का सपना देखते हैं तो यह खुशखबर आपके लिए है।  सरकारी बैंकों में नौकरी करने का बेहतरीन मौका सामने आया है। हम आपको टॉप तीन बैंक नौकरियों के बारे में बता रहे हैं, जहां आप तुरंत आवेदन कर सकते हैं।  ये नौकरियां विभिन्न क्षेत्रों की हैं। आप अपनी शैक्षणिक योग्यता के हिसाब से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये बैंक और कब तक करना है आवेदन... 1. केनरा बैंक (Canara Bank) में नौकरी करने का सुनहरा सामने आया है।  बैंक में विभिन्न पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 25 नवंबर, 2020 से शुरू हो रही है। स्पेशलिस्ट ऑफिसर के विभिन्न पदों पर नौकरी के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।  20 से 35 वर्ष के उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन लिंक 25 नवंबर तक  उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, जीडी और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।  उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नोटिफिकेशन पढ़ने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें। देखें  नोटिफिकेशन लिंक । 2. बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) में नौकरी करने हेतु विभिन्न पदों के लिए आवे...

UP में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 'पेट' के जरिए 40 हजार पदों पर भर्ती की तैयारी, दिसंबर के अंत में शुरू हो सकते हैं आवेदन

Image
उत्तर प्रदेश में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) के जरिये अगले साल 40 हजार पदों पर भर्ती करने की तैयारी की जा रही है।  उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) इसके लिए दिसंबर के अंत तक अभ्यर्थियों का रजिस्ट्रेशन (केवाईसी) शुरू करने की योजना बना रहा है।  पेट के लिए आवेदन जनवरी 2021 से लिए जा सकते हैं। जबकि लिखित परीक्षा मार्च-अप्रैल में कराने का प्रस्ताव है। आयोग के चेयरमैन प्रवीर कुमार ने बताया कि वर्तमान में आयोग के भर्ती विज्ञापन पर तय समय में आवेदन करना होता है।  अगर अभ्यर्थी परीक्षा में सफल न हुए तो उन्हें अन्य परीक्षा के लिए नए सिरे से आवेदन करना होता है। इससे अभ्यर्थी अनावश्यक धन, समय और श्रम खर्च करना पड़ता है।  हालांकि कई बार अलग-अलग विज्ञापनों के लिए आवेदन में अंतर व त्रुटियां भी आ जाती है। इन मुश्किलों से व बार-बार आवेदन करने से बचाने के लिए केवाईसी प्रक्रिया शुरू की जा रही है।  इसके तहत एक बार रजिस्ट्रेशन के बाद बार-बार आवश्यक जानकारियां भरने और दस्तावेज अपलोड करने की समस्या खत्म हो जाएगी।  ऐसे में एक विज्ञापन से दूसरे के बीच अगर कि...

UPSSSC Exam : अब द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में परसेंटाइल स्कोर के आधार पर होगी शॉर्टलिस्टिंग, देखें डिटेल्स

Image
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली में प्रारंभिक परीक्षा (पेट) के नतीजे परसेंटाइल स्कोर के आधार पर घोषित किए जाएंगे।  इसी स्कोर के आधार पर मुख्य परीक्षा के आवेदनकर्ताओं की शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी।  प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन वर्ष में एक बार होगा। आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा की योजना पर काम शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंजूरी के बाद शासन के कार्मिक विभाग ने आयोग की द्विस्तरीय परीक्षा प्रक्रिया को लेकर कई अहम व्यवस्था तय की है। आयोग विभिन्न विभागों के बीच आवश्यकताओं व संगत सेवा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पेट) के आधार पर शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए मुख्य परीक्षा, कौशल परीक्षा व शारीरिक परीक्षा का आयोजन करेगा।  प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंक अगले एक वर्ष अथवा केंद्र सरकार द्वारा भविष्य में आयोजित की जाने वाली परीक्षा में प्राप्त अंक, जो भी पहले हो तक के लिए मान्य होंगे। राष्ट्रीय भर्ती संस्था (एनआरए) के गठन के बाद आयोग द्वारा मुख्य परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों की शार्टलिस्टिंग में एनआरए के ...

UP TEACHERS TRANSFER : अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में चयनित शिक्षकों के स्थानांतरण पर जवाब तलब 

Image
 परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षकों का चयन करने के बाद भी उनको चयनित विद्यालयों में स्थानांतरित नहीं करने के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निदेशक बेसिक शिक्षा लखनऊ से जवाब तलब किया है।  उनको हलफनामा दाखिल कर बताने के लिए कहा है कि अपर मुख्य सचिव के आदेश के बाद भी शिक्षकों की नियुक्ति क्यों नहीं की जा रही है।  उमेश कुमार वर्मा और नौ अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति एसडी सिंह सुनवाई कर रहे हैं।  याची के अधिवक्ता नवीन कुमार शर्मा का कहना था कि याचीगण प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक हैं।  उनका चयन परिषद के इंग्लिश मीडियम स्कूलों के लिए किया गया है। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद चयनित होने होने के बावजूद उनको अब तक अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में स्थानांतरित नहीं किया गया।  बेसिक शिक्षा परिषद का कहना है कि कोविड 19 की गाइडलाइन के तहत सरकार ने सभी प्रकार के स्थानांतरण पर रोक लगा रखी है, इसलिए शिक्षकों को स्थानांतरित नहीं किया जा रहा है।  अधिवक्ता का कहना था कि 12 मई को सरकार ने स्थानांतरण पर रोक लगाई है।  इसके ...

IBPS Clerk Prelims Admit Card 2020 : क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, यहां करें डाउनलोड

Image
 इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।   वे सभी उम्मीदवार जीते हैं उन्होंने परीक्षा में शामिल होने के लिए अप्नलाई किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर रहे हैं।   बता दें कि प्रिलिम्स परीक्षा 05, 12 और 13 दिसंबर को आयोजित की जाएगी जबकि मेन्अस परीक्षा 28 फरवरी को आयोजित की जा सकती है।   मेन्यस परीक्षा मे उन्हें उसी उम्मेदवारों को शामिल होने का मौका मिलेगा जो प्रीलिम्मस एग्जाम में स्वावलिफाई होंगे।  उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, इस पर एक पास साइज फोटो लगाना होगा और इसके साथ ही एगाजम सेंटर पर आना होगा।   एडमिट कार्ड के साथ साथ उमिवरों को एक वैध पहचान पत्र जैसे ड्राइविंग लाइसेंस या आधार कार्ड भी लाना होगा।  ये डॉक्टयूमेंट्स के बगैर उमिमवर को एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।   IBPS क्लर्क प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2020: कैसे डाउनलोड करें  1 नंबर: आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।  ...

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में 8,500 अपरेंटिस पदों की भर्तियाँ, 10 दिसंबर 2020 तक करें आवेदन

Image
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 8,500 अपरेंटिस की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं।  आवेदन फॉर्म SBI की आधिकारिक करियर वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध हैं और उम्मीदवार इसे 10 दिसंबर को या उससे पहले भर सकते हैं।  अप्रेंटिस पदों पर चयन के लिए ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2021 में आयोजित की जाएगी।  SBI ने जानकारी दी है कि भर्ती के लिए कोई इंटरव्‍यू नहीं होगा और ऑनलाइन परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार लोकल लैंग्‍वेज परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे। 31 अक्टूबर, 2020 तक 20-28 वर्ष की आयु के बीच के उम्‍मीदवार अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे।  जारी अधिसूचना में कहा गया है, "28 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए है।  SC / ST / OBC / PWD उम्मीदवारों के लिए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार अधिकतम आयुसीमा में छूट लागू है।" अपरेंटिसशिप की अवधि 3 वर्ष की है।  अधिसूचना में कहा गया है, "चयनित अप्रेंटिस को बैंक में 3 साल के के दौरान IIBF (JAIIB/CAIIB) की परीक्षाएं क्‍वालिफाई करनी जरूरी होंगी।"  नोटिफिकेशन के अनुसार, "अप्र...

असम हायर सेकेंडरी टीईटी 2020 की आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखें अधिसूचना, आवेदन लिंक और अन्य विवरण

Image
  असम टीईटी 2020 अधिसूचना ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (पीजीटी) के लिए उच्च माध्यमिक (एचएस) स्तर की टीईटी परीक्षा के लिए @ ssa.assam.gov.in जारी किया।   असम टीईटी 2020 पंजीकरण और आवेदन कल 20 नवंबर से शुरू हो रहा है।   पीडीएफ असम उच्चतर माध्यमिक टीईटी अधिसूचना २०२० डाउनलोड करें। असम के माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पोस्ट ग्रेजुएट टीचर्स (PGT) के लिए हायर सेकेंडरी (HS) स्तर TET परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर असम हायर सेकेंडरी TET 2020 अधिसूचना जारी की है।   असम टीईटी 2020 पंजीकरण प्रक्रिया 20 नवंबर 2020 से कल से शुरू हो रही है।  इच्छुक उम्मीदवार असम उच्च माध्यमिक टीईटी 2020 परीक्षा के लिए असम सराभा शिक्षा अभियान (एसएसए) की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।   यहां हमने पीडीएफ फाइल प्रारूप में अधिसूचना डाउनलोड करने के लिए सीधे लिंक के साथ असम टीईटी 2020 एचएस स्तर परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियों के नीचे साझा किया है।   नीचे दिए गए इन विवरणों पर एक नज़र डालें और लिंक सक्रिय होने के बाद आवे...

NCRTC में 52 पदों पर भर्तियां, योग्य उम्मीदवार 04 दिसंबर, 2020 तक करें आवेदन

Image
 NCRTC में अनेक पदों पर भर्तियां होने जा रही हैं। इस नौकरी के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।  इच्छुक उम्मीदवार इस नौकरी के लिए निर्धारित तारीख 04 दिसंबर, 2020 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि- 04 दिसंबर, 2020 वेतनमान - 27500 - 97350/-(प्रति माह) पदों का विवरण       पदों का नाम                      पदों की संख्या जूनियर इंजीनियर- II (सिविल)    52 आयु सीमा - उम्मीदवार के लिए अधिकतम आयु 28 साल निर्धारित की गई थी। शैक्षणिक योग्यता - पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना जरूरी है।  चयन प्रक्रिया :  चयन साक्षात्कार पर आधारित होगा। आवेदन शुल्क-  इस नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। ऐसे करें आवेदन - इच्छुक उम्मीदवार आवेदन पत्र और सभी संबंधित दस्तावेजों के साथ एचआर विभाग, एनसीआरटीसी, 7/6 सिरी फोर्ट इंस्टीट्यूशनल एरिया, अगस्त क्रांति मार्ग, नई दिल्ली -11...

पुलिस के 5825 पदों पर भर्ती : परीक्षा 19 व 20 दिसंबर को, 10 जिलों में बनाए जाएंगे 401 परीक्षा केंद्र

Image
जेल वार्डर, फायरमैन व कांस्टेबल घुड़सवार के कुल 5825 पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा 19 व 20 दिसंबर को होगी।  उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के आईजी एवं अपर सचिव (भर्ती) विजय भूषण ने बताया कि इन पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली आफलाइन परीक्षा प्रदेश के 10 जिलों में कराई जाएगी।  इसके लिए इन जिलों में कुल 401 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा केंद्र आगरा, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मेरठ, गौतमबुद्धनगर व गाजियाबाद में बनाए गए हैं।  उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र शीघ्र ही बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। इस भर्ती में जेल वार्डर के 3638 पद (3012 पुरुष एवं 628 महिला), कांस्टेबल घुड़सवार पुलिस के 102 पद तथा अग्निशमन विभाग में फायरमैन के 2085 पद शामिल हैं।  यह पद वर्ष 2016 में विज्ञापित किए गए थे और आनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे।  लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को दस्तवेजों की जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) के लिए बुलाया जाएगा।  सफल उम...

UKSSSC द्वारा ग्रुप सी के 854 पदों पर भर्तियाँ, 24 दिसंबर 2020 तक करें आवेदन

Image
 उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ( यूकेएसएसएससी ) ने ग्रुप सी पदों पर 854 वैकेंसी निकाली हैं।  भर्ती में सहायक समाज कल्याण अधिकारी/छात्रावास अधीक्षक, सहायक समीक्षा अधिकारी, सहायक समीक्षा अधिकारी, अन्तर्गत सहायक चकबन्दी अधिकारी, संवीक्षक तथा संरक्षक-कम-डाटा एण्ट्री ऑपरेटर, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, सुपरवाइजर, मैट्रन केयर सह हॉस्टल इंचार्ज, सहायक स्वागती आदि पद शामिल हैं।  आवेदन की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2020 है। परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 26 दिसंबर 2020 है।  लिखित परीक्षा का अनुमानित समय मई 2021 है। सहायक समाज कल्याण अधिकारी . 35 - स्नातक  छात्रावास अधीक्षक - 03 - स्नातक सहायक समीक्षा अधिकारी - 01 स्नातक व टाइपिंग का ज्ञान सहायक चकबन्दी अधिकार - 34 स्नातक  संवीक्षक - 01 भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा उसके  समकक्ष मान्यता प्राप्त कोई अर्हता, जिसमें हिन्दी एक विषय रहा हो, रखता हो और माध्यमिक शिक्षा परिषद की इण्टरमीडिएट परीक्षा या सरकार द्वारा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त किसी परीक्षा में जि...