असिस्टेंट प्रोफेसर के 3900 रिक्त पदों पर भर्ती : निदेशालय ने भर्ती के लिए भेजा दूसरा रिमाइंडर, निदेशालय पर भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने का दबाव

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पड़े ३९०० पदों पर भर्ती के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने शासन को दूसरा रिमांडर भेज दिया है।
 रिमांडर में कहा गया है कि रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जाना है।

Top 10 Data Entry Online/Offline jobs from Home without Investment

 जल्द ही इस बारे में शासन स्तर से कोई दिशा-निर्देश जारी किया जाएगा, ताकि भर्ती की प्रक्रिया शुरू की जा सके।
उच्च शिक्षा निदेशालय ने अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के ३९०० रिक्त पद चिह्नित किए हैं और लॉक डाउन से पहले इन पदों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है।
 रिक्त पदों पर भर्ती तभी शुरू होगी, जब उच्च शिक्षा निदेशालय इन पदों का अधिचायन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को भेजेगा।

Top High-paying jobs that pay $ 100 per day

 शासन से मंजूरी मिलने के इंतजार में भर्ती फंसी हुई है।
 रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद डेढ़ साल से चल रही है लेकिन हर बार किसी न किसी वजह से भर्ती अटक जा रही है।
डेढ़ साल पहले उच्च शिक्षा निदेशालय ने ५३४ पदों पर भर्ती के लिए आयोग को अधियाचन भेजा था लेकिन बाद में यह कहकर अधियाचन वापस ले लिया कि इसमें आरक्षण की नए सिरे से समीक्षा होगी।

Make Easy & Extra $ 450 / Mo For Free? Join a few amazing platforms

ऐसे में आयोग भर्ती के लिए विज्ञापन जारी नहीं कर सका। निदेशालय ने आरक्षण की समीक्षा के बाद जब नया अधियाचन तैयार किया तो ईब्ल्यूएस आरक्षण की व्यवस्था लागू कर दी गई और पदों के लिए निर्धारित आरक्षण में फिर बदलाव किया गया।
 इसके बाद शासन ने एक नया आदेश जारी किया कि सभी रिक्त पदों पर जिला स्तरीय कमेटियां सत्यापन करेंगी।
इस प्रक्रिया में भी काफी वक्त लगा। इसके बाद पदों की सूची शासन को भेज दी गई।
 उच्च शिक्षा निदेशालय पर भर्ती प्रक्रिया शुरू किए जाने का दबाव बढ़ता ज रहा है।

Make career in Nursing: Get packages in Lakhs and job Opportunities Abroad

 अभ्यर्थी भर्ती शुरू किए जाने के लिए मुख्यमंत्री को भी लगातार ट्वीट कर रहे हैं। इस बारे में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वंदना शर्मा का कहना है कि उन्होंने शासन को दूसरा रिमांडर भी भेज दिया है।
 रिक्त पदों पर भर्ती का अधियाचन आयोग को भेजा जाना है और इसके लिए शासन से जल्द ही आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाने की अपील की गई है।

Comments

Popular posts from this blog

मिश्र धातु निगम लिमिटेड भर्ती ; असिस्टेंट के दस पदों पर रिक्तियां

प्राथमिक विद्यालयों पर किए जा रहे प्रयोगों पर : योगी जी आपके लिए पाती….

इलाहाबाद उच्च न्यायालय भर्ती 2018 : 3495 आशुलिपिक, जेए, प्रक्रिया सर्वर और अन्य पदों के लिए भर्तियां

एशिया की टॉप 50 यूनिवर्सिटी में IISC और 4 IIT

UP TGT PGT BHARTI 2020 : डीआईओएस के खेल में कभी नहीं भरते शिक्षकों के पूरे पद

GAIL Recruitment 2018 ; मार्केटिंग असिस्टेंट समेत 157 पदों पर करें आवेदन

डिप्टी मैनेजर (एचआर), जूनियर हिंदी अनुवादक इत्यादि के पदों पर भर्तियां, जल्द करें आवेदन

सीएसआईआर ( CSIR) में 19 परियोजना सहायक और अन्य पदों पर भर्तियाँ, चयन वॉक-इन-इंटरव्यू से

बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में अब आगामी एक जुलाई से सेमेस्टर प्रणाली के अनुसार ही पढ़ाई

आईटीबीपी में कांस्टेबल (टेलिकॉम) के 218 पद, ऑनलाइन करें आवेदन