यूपीटीईटी-15 ; ऑनलाइन आवेदन आज से, 18 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन, विज्ञप्ति यहाँ देखें

               उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी) 2015 अगले वर्ष दो फरवरी को होगी। प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा डिंपल वर्मा की ओर से यूपी-टीईटी 2015 के विस्तृत कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है।
                 प्रमुख सचिव की ओर से निदेशक एससीईआरटी एवं सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी को भेजे निर्देश में 26 नवंबर को दोपहर एक बजे से ऑनलाइन आवेदन शुरू करने की घोषणा की है।
                  परीक्षा नियामक प्राधिकारी ने आवेदन के ऑनलाइन पंजीकरण एवं आवेदन की तिथि क्रमश: 16 एवं 18 दिसंबर को शाम छह बजे तक तय की है।
                 सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि अभ्यर्थी ऑन लाइन आवेदन की त्रुटियों में संशोधन 21 से 24 दिसंबर शाम छह बजे तक कर सकते हैं।
                 परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के लिए जिले के आवेदकों की संख्या की सूचना सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को भेजने की तिथि 24 दिसंबर एवं जनपद स्तर पर जनपदीय समिति की ओर से परीक्षा केंद्र निर्धारित करने की तिथि 26 दिसंबर तय की गई है।
                  प्रवेश पत्र वेबसाइट पर लोड करने की तिथि 19 जनवरी 2016, ट्रेजरी के डबल लॉक में रखने के लिए 30 जनवरी को प्रश्नपत्र एवं ओएमआर शीट जिला मुख्यालय पर भेजी जाएगी। दो फरवरी को लिखित परीक्षा के बाद आठ फरवरी को आंसर की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी। 11 फरवरी को आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि तय की गई है।
                आपत्तियों के निस्तारण के बाद 27 फरवरी को परीक्षाफल घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा नियामक 30 अप्रैल तक सभी डायट को अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र भेज देगा।


Kewards ; teachers,TET2015,upgovt,niyamak

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई