शिक्षामित्रों के खिलाफ टीईटी मोर्चा कोर्ट में डटेगा ,बनी रणनीति

           टीईटी संघर्ष मोर्चा शिक्षामित्रों के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ेगा। यह संघर्ष सिर्फ सड़क तक ही सीमित नहीं होगा, बल्कि न्यायालय में भी अपना पक्ष रखेगा। सुप्रीम कोर्ट में 30 नवंबर को होनी वाली सुनवाई के संबंध में टीईटी मोर्चा कौन-कौन से बिंदु उठाएगा, इस पर विस्तार से मंथन हुआ।
           टीईटी मोर्चा के प्रदेश नेतृत्वकर्ता जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि हाई कोर्ट ने शिक्षामित्रों की नियुक्ति रद की है। उनके समायोजन को वाजिब ठहराने के लिए प्रदेश सरकार जोर लगाए है, लेकिन इसमें टीईटी मोर्चा भी पीछे नहीं रहेगा, जिस तरह हाई कोर्ट में हरसंभव पैरवी की गई वैसे ही सुप्रीम कोर्ट को भी यह अवगत कराया जाएगा कि पूरी तरह से दक्ष युवा सड़क पर घूमने को मजबूर हैं और अयोग्य को शिक्षक बनाया जा रहा है।
             मोर्चा के संजीव मिश्र ने कहा कि युवा हताश न हो, जिस तरह से हाईकोर्ट ने फैसला दिया वैसा ही निर्णय सुप्रीम कोर्ट से भी आने के पूरे आसार हैं। सबको न्यायपालिका पर भरोसा बनाए रखना चाहिए।
             उन्होंने कहा कि सचिव बेसिक शिक्षा परिषद 72 हजार शिक्षकों के सारे पद भरने के बाद बेरोजगार युवाओं के लिए और पदों पर नियुक्ति की अनुमति लें ताकि सभी को शिक्षक बनने का मौका मिले। यहां प्रदेश भर के सभी जनपदों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे थे।



Kewards ; teachers,shikshamitra,TET,highcourt

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई