दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में उपनिरीक्षक की भर्ती

            केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल व केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में उपनिरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) और सहायक उपनिरीक्षक (असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर) के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म जारी किए हैं।
            वेतनमान के तौर पर दिल्ली पुलिस में उपनिरीक्षक एवं केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में उपनिरीक्षक को 9,300-34,800 रुपये के साथ 4,200 रुपये का ग्रेड पे और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में सहायक उपनिरीक्षक को 5,200-20,200 रुपये के साथ 2,800 रुपये दिए जाने जाने का प्रावधान किया गया है।
            इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।  
            उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 जनवरी, 2016 से की जाएगी।
            उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र के कुल अंको के आधार पर किया जाएगा। इन पदों पर आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
            इच्छुक उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर मौजूद निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करें।  
            उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित अपने पास रख लें।
            आवेदन शुल्क के तौर पर सामान्य एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये जमा करने होंगे। आवेदन शुल्क का भुगतान भारतीय स्टेट बैंक से चालान, नेट बैंकिंग एवं क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड के जरिये किया जाएगा।
              महिलाओं सहित आरक्षित वर्ग के आवेदकों को आवेदन शुल्क से मुक्त रखा गया है।
               आवेदन 09 जनवरी 2016 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन भाग-I के पंजीकरण की अंतिम तारीख 02 फरवरी 2016 है।
               विज्ञप्ति से संबंधित किसी भी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट
http://ssconline2.gov.in पर लॉग ऑन करें।


Keyword ; ssc,online,application,Delhi,police

Comments

Popular posts from this blog

इलाहाबाद हाईकोर्ट में विभिन्न श्रेणी के कुल 3495 पदों पर भर्ती ; आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर से शुरू होकर 26 दिसंबर 2018 तक

SCHOOL EDUCATION : स्कूलों में आएगा नया सिलेबस, बदलेंगी किताबें, सरकार ने दिया ये आदेश

तरल पानी की मौजूदगी से मंगल पर जीवन की संभावना बढ़ी ; नासा ने सोमवार को किया नया खुलासा

महिला चिकित्सा अधिकारी समेत 231 पदों के लिए आवेदन : अंतिम तिथि 04 अक्टूबर 2018

इलाहाबाद विश्वविद्यालय के अलग-अलग पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षाएं ; 13 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन शुरू,प्रवेश परीक्षाएं 25 से 30 मई के बीच

ईएसआईसी नई दिल्ली भर्ती 2018 ; जूनियर इंजीनियर के 79 पदों पर नियुक्तियां

शिक्षामित्रों के शिक्षक पद पर समायोजन में टीईटी का प्रतिबंध अनुचित ; शिक्षामित्रों का ज्वलंत प्रकरण पर विशेष समीक्षा

टीईटी 2011 की धांधली : 72,825 भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़ा भर्ती का विज्ञापन निकालने के साथ ही हो गया था तय

परिषदीय स्कूलों में पढ़ाई संग रचनात्मकता पर भी जोर ; शैक्षिक सत्र 2016-17 के परिषदीय विद्यालयों में होने वाली गतिविधियों के लिए जारी किया कैलेंडर

शिक्षामित्र समायोजन मामले में सुप्रीमकोर्ट का आदेश अंतरिम राहत मात्र ; अभी और लंबी खिंचेगी कानूनी लड़ाई